Karnataka Molest Case:कर्नाटक में इजराइली पर्यटक और होमस्टे मालिक के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप से पहले 3 लोगों को नहर में धक्का दे दिया।
Karnataka Molest Case: कर्नाटक से गुरुवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन लोगों मे कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इन पर्यटकों में एक इजरायली महिला, ओडिशा, अमेरिका और महाराष्ट्र के तीन पुरुष शामिल थे।
गुरुवार की रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच, चार पर्यटक और एक स्थानीय होमस्टे मालिक झील के किनारे संगीत का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक से वहां कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने पहले पेट्रोल पंप का रास्ता पूछा और फिर नकदी की मांग करने लगे। जब पर्यटकों ने उनकी मांग को ठुकरा दिया, तो उन्होंने क्रूरता की हदें पार कर दीं। हमलावरों ने कन्नड़ और तेलुगु में बात करते हुए पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर शारीरिक हमला किया।
आरोपियों ने गैंगरेप से पहले 3 लोगों को नहर में धक्का दे दिया। उनमें से दो लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और तैरकर नहर के बाहर आ गए। पर बिबाश की मौके पर डूबने से मौत हो गई। होमस्टेट ती मालकीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने चार मेहमानों के साथ डिनर के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक के किनारे तारों को देखने गए थे। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां आ धमके और उन्होंने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए। बदमाशों ने तीन टूरिस्ट को नहर में धकेल दिया।
यह भी पढ़ें: 82 साल की बुजुर्ग महिला को एयर इंडिया ने नहीं दिया व्हीलचेयर, गिरने से कई जगह लगी चोटें, अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद चारों होमस्टेट पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। कोप्पल के SP आर एल अरासिद्दी ने बताया कि 5 लोगों पर सनापुर के पास हमला हुआ है। इनमें 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। महिलाएं सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गैंगरेप, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में FIR की गई है।