
नई दिल्ली. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑरगनाईजेशन के मुखिया के शिवन का इंडिगो एयर लाइंस के यात्रियों ने सफर के दौरान जोरदार तालियों से स्वागत किया। के शिवन का उनकी यात्रा के दौरान हुए शानदार स्वागत का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। भारत के मिशन मून प्रोग्राम के दौरान के शिवन काफी चर्चा में आए थे, इसरो चीफ शिवन ने अपने बेहतरीन काम से भारतीयों के दिलों में खास जगह बना ली है। इसके साथ ही के शिवन ने आने वाली जनरेशन को इसरो से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया है।
"
यात्रियों ने ली सेल्फी
हाल ही में के शिवन इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाईट में इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। शिवन के फ्लाइट में पहुंचते ही क्रू मेंम्बर्स ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। साथ में सेल्फी भी ली।
वीडियो हुआ वायरल
यात्रा के दौरान शिवन के जोरदार स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। शिवन को उनकी विनम्रता के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। सोशल साइट्स पर लाखों लोग शिवन की सरहाना कर रहे हैं। शिवन के एक प्रशंसक ने ट्वीटर पर लिखा कि शिवन देश के असली हीरो हैं, इनका हर जगह ऐसे ही स्वागत होना चाहिए, शिवन पर पूरे भारत देश को गर्व है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.