J&K: पाकिस्तान ने कठुआ के सीमावर्ती इलाकों मे फिर की फायरिंग, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्यवाही

Published : Nov 07, 2020, 02:00 PM ISTUpdated : Nov 10, 2020, 11:21 AM IST
J&K: पाकिस्तान ने कठुआ के सीमावर्ती इलाकों मे फिर की फायरिंग, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्यवाही

सार

पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात फिर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सीजफायर उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने ये उल्लंघन रात 10 बजे के करीब कठुआ के एक सीमावर्ती गांव में किया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से गांव के कईं घरों को नुकसान पहुंचा है। 

श्रीनगर. पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात फिर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सीजफायर उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने ये उल्लंघन रात 10 बजे के करीब कठुआ के एक सीमावर्ती गांव में किया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से गांव के कईं घरों को नुकसान पहुंचा है। सेना के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने छोटे हथियारों और आर्टिलरी बंदूकों से ये उल्लंघन किया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार गांव वालों ने कहा कि 'पाकिस्तान द्वारा लगभग रोज रात 10 बजे गोलीबारी शुरू हो जाती है जो अगले दिन सुबह तक चलती है। पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन को रोकने के लिए पाक को करारा जवाब देने की जरूरत है।'

सेना ने क्षेत्र में चला रखा है धरपकड़ अभियान

पाकिस्तान लगातार सीमा पार से भारत में आतंकियों को भेजने की कोशिश करता रहता है। इसके साथ ही इस साल की शुरुआत के बाद से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर संघर्ष विराम का दैनिक आधार पर उल्लंघन किया है, उसने एक ही दिन में एक से ज्यादा बार इन सेक्टरों में उल्लंघन किया है। इसीलिए हाल के दिनों में राज्य में आतंकियों से मुठभेड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए पिछले कुछ समय से धरपकड़ अभियान चला रखा है। 

शुक्रवार को सेना ने दो आतंकी किए ढेर

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली। शुक्रवार को भारतीय सेना और एसओजी  (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने एक जॉइंट आपरेशन के तहत पुलवामा जिले पंपोर इलाके में दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, इसके अलावा राज्य के एक स्थानीय आतंकवादी ने भी सेना के सर्च अभियान के दौरान सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार्यवाही के दौरान 2 स्थानीय नागरिक भी घायल हो गए। सेना को इस इलाके से हथियार भी मिले जिन्हें बरामद कर लिया गया।

2767 से ज्यादा बार कर चुका है पाकिस्तान उल्लंघन

पाकिस्तानी सीजफायर उल्लंघन की वजह से हमारे देश के हजारों जवानों ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से इस साल की शुरूआत से पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर किए गए करीब 2767 से ज्यादा संघर्ष विराम उल्लंघनों में अब तक  25 से ज्यादा स्थानीय नागरिक मारे गए हैं और करीब 100 से ज्यादा घायल हो चुके हैं हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Fuel Shock: पेट्राेल-डीजल, CNG-कहां सबसे सस्ता, कहां है सबसे महंगा? देश के टॉप 15 शहरों के रेट
BREAKING: NEET Paper Leak 2026 के बाद NTA का बड़ा फैसला! 21 जून को फिर होगी परीक्षा