
Jagdeep Dhankhar: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे कुछ समय तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए और कोई बयान भी नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति को लगभग 3 लाख रुपए मासिक पेंशन मिलने की उम्मीद है। साथ ही वह जल्द ही अपने निजी बंगले में शिफ्ट होंगे। इससे पहले धनखड़ ने शहरी विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर नियम के अनुसार पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए मिलने वाले सरकारी आवास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।
अभी तक पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली में सरकारी बंगला अलॉट नहीं किया गया है। जब तक बंगला तैयार नहीं हो जाता तब तक वह छतरपुर के फार्म हाउस में ही रहेंगे। शहरी विकास मंत्रालय के तहत काम करने वाले डायरेक्टर ऑफ एस्टेट ने 34 एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर टाइप-8 का बंगला उनके लिए खाली करवा लिया है। सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, बंगले की मरम्मत और सजावट में लगभग तीन महीने का समय लगेगा।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति नहीं, विधायक को मिलने वाला पेंशन लेंगे जगदीप धनखड़-जानें क्यों...
देश में पूर्व राष्ट्रपति,पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को पद से जाने के बाद दिल्ली में टाइप-8 बंगला दिया जाता है। अगर वे यह बंगला नहीं लेना चाहते हैं, तो उनके पैतृक स्थान पर उन्हें 2 एकड़ जमीन दी जाती है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य कारणों से बताया। उनके इस्तीफे को लेकर कई सवाल उठे, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसे स्वास्थ्य कारण बताया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.