
जालौर. JALORE Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व सीएम गहलोत का जादू इस बार भी नहीं चला। उनके बेटे वैभव गहलोत पहले जोधपुर सीट से चुनाव लड़े और बाद में हार गए। उसके बाद इस बार जालोर - सिरोही सीट से चुनाव लड़ा लेकिन इस बार भी हार गए। इस बार उनको भाजपा से पहली बार उम्मीदवार रहे लुंबाराम चौधरी ने बड़े अंतर से हराया है। इस बार भी वैभव गहलोत अपना खाता नहीं खोल सके हैं। जबकि इस बार उनके लिए पूरी कांग्रेस ने प्रचार किया था। लुबांराम चौधरी दो लाख से भी ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत तय है।
जालौर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- जालौर की जनता ने 2019 में खिलाया था कमल, देवाजी पटेल बने थे विनर
- 10वीं तक पढ़े देवाजी पटेल के पास 2019 में कुल दौलत 8 करोड़ रु. थी
- 2014 में जालौर के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल को दिया आर्शीवाद
- देवजी पटेल ने 2014 के इलेक्शन में अपनी कुल प्रॉपर्टी 5 करोड़ रु. थी
- जालौर सीट पर 2009 में भाजपा का राज था, देवाजी पटेल हुए थे विजयी
- 2009 के चुनाव में देवाजी पटेल के पास कुल संपत्ती की कीमत 1 करोड़ थी
- भाजपा कैंडीडेट बी. सुशीला को 2004 में जालौर की जनता ने जिताया था
- बी. सुशीला ने 2004 के लोकसभा चुनाव में 96 लाख की प्रॉपर्टी घोषित की
नोटः जालौर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान यहां पर कुल वोटर्स की संख्या 2071244 थी, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1824968 था। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 का चुनाव जीता था। उम्मीदवार देवाजी पटेल को 772833 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार रतन देवासी को 511723 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में जालोर सीट पर कमल खिला था। देवजी पटेल को 580508 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार अंजना उदय लाल को 199363 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.