जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवानों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

Published : Aug 05, 2023, 07:20 AM ISTUpdated : Aug 05, 2023, 07:21 AM IST
Encounter

सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। सर्च ऑपरेशन जारी है। अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में सेना के तीन जवानों की जान चली गई। सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं।

इसके बाद सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। घेराबंदी सख्त होते देख आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की और मुठभेड़ शुरू हो गया। गोली लगने से तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन जान नहीं बच पाई।

जारी है तलाशी अभियान

इसकी जानकारी श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने ट्वीट कर दी। चिनार कोर ने ट्वीट किया कि कुलगाम के हलान में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। आतंकियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से तीन जवान घायल हो गए थे बाद में उनकी मौत हो गई। तलाशी अभियान जारी है।

 

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की तलाश करने के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है। तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
Arvind Kejriwal: केजरीवाल की 'गांधीगिरी' पड़ेगी भारी? जानें कोर्ट बहिष्कार से उनके साथ क्या-क्या हो सकता है