फिर गुलजार हो रहा है कश्मीर, कोविड के कम होते मामलों के बीच घाटी पहुंचने लगे टूरिस्ट

Published : Oct 16, 2021, 05:26 PM IST
फिर गुलजार हो रहा है कश्मीर, कोविड के कम होते मामलों के बीच घाटी पहुंचने लगे टूरिस्ट

सार

एक तरफ जहां कोरोना के मामले कम हो रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ देशभर में कोरोना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। 

श्रीनगर. कोरोना वायरस (Covid-19) की स्थिति में सुधार होने का असर अब पर्यटन (tourists) पर भी दिखाई देने लगा है। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से पर्यटन की स्थिति में सुधार दिख रहा है। कोविड नियंत्रित होने के बाद श्रीनगर में धीरे-धीरे अब पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। कश्मीर के ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया, "लोग अब कश्मीर का रूख करने लगे हैं। बहुत पर्यटक आ रहे हैं। दिसंबर अंत तक 3-4 सितारा होटल पूरी तरह से बुक हो जाएंगे।

 

 

 

एक तरफ जहां कोरोना के मामले कम हो रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ देशभर में कोरोना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। देश में अब तक 97.23 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 15,981 नए मामले सामने आये, यह संख्या पिछले 8 दिन से लगातार 20,000 से नीचे बनी हुई है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.08% है। मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम दर है।

इसे भी पढ़ें- अंडमान-निकोबार में शाह: 'इतिहास में आजादी के नायकों का सम्मान नहीं हुआ, नेताजी के साथ भी अन्याय हुआ'

पिछले 24 घंटों में 17,861 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,33,99,961 हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.59% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। फिलहाल देश में कोविड रोगियों की संख्या 2,01,632 है; यह संख्या बीते 218 दिनों में सबसे न्यूनतम है। अब तक 58.98 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार