जापानी रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर फॉलोवरों की संख्या को लेकर राजनाथ सिंह की तारीफ की

Published : Feb 19, 2020, 05:38 PM ISTUpdated : Feb 19, 2020, 05:39 PM IST
जापानी रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर फॉलोवरों की संख्या को लेकर राजनाथ सिंह की तारीफ की

सार

जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह को ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले रक्षा मंत्रियों में से एक होने पर उनकी तारीफ की

नई दिल्ली:  जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह को ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले रक्षा मंत्रियों में से एक होने पर उनकी तारीफ की। अभी सिंह के फॉलोवरों की संख्या 1.5 करोड़ से अधिक है जबकि ट्विटर पर कोनो के फॉलोवरों की संख्या 12 लाख है। सिंह ने इस तारीफ के लिए कोनो को धन्यवाद दिया।

भारत और जापान के बीच करीबी रक्षा संबंध हैं तथा विशेष रणनीतिक साझेदारी को और गति देने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच पिछले साल नवंबर में पहली विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता हुई।

रक्षा मंत्री सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था जबकि वार्ता में जापानी पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और कोनो ने किया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?