
झालावाड़-बारां. JHALAWAR BARAN Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के झालावाड़-बारां सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) ने झालावाड़ लोकसभा सीट एक बार फिर से जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता प्रमोद जैन भैया की पत्नी उर्मिला जैन भाया को 3, 70, 000 से भी ज्यादा वोटो से हराया है।
झालावाड़-बारां सीट पांचबी बार जीती बीजेपी
दुष्यंत सिंह की यह लगातार पांचवीं जीत है 20 साल से लगातार वे इसी सीट से सांसद हैं । इस बार फिर से सांसद चुने गए हैं। यह उनकी पांचवीं जीत है । उल्लेखनीय है इस बार वसुंधरा राजे को पार्टी आला कमान ने ज्यादा प्रचार की जिम्मेदारी नहीं दी थी। वसुंधरा राजे अपने बेटे के पक्ष में लगातार प्रचार करती हुई नजर आई थी।
झालावाड़-बारां लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2009 से 2019 तक, तीन बार से झालावाड़-बारां सीट पर BJP का कब्जा
- 2019 में झालावाड़-बारां की जनता ने बीजेपी के दुष्यंत सिंह को जिताया था
- दुष्यंत सिंह ने 2019 में अपनी कुल प्रॉपर्टी 37 करोड़ रु. घोषित की थी
- पढ़ाई में पोस्ट ग्रेजुएट दुष्यंत सिंह के ऊपर 2019 में 8 करोड़ का कर्जा था
- 2014 में बीजेपी के दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया को हराया
- बता दें, 2014 के चुनाव में दुष्यंत सिंह के पास 23 करोड़ की संपत्ती थी
- 2014 के मुकाबले 2019 में दुष्यंत सिंह की संपत्ती में 14 करोड़ का इजाफा
- झालावाड़-बारां की जनता ने 2009 में दुष्यंत को पहली बार बनाया सांसद
नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में झालावाड़-बारां सीट पर कुल मतदाता की संख्या 1903870 थी, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1669844 था। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दुष्यंत सिंह 2019 में 887400 वोट पाकर सांसद बने थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को हराया था। उन्हें 433472 वोट मिला था। हार का अंतर 453928 वोट था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में झालावाड़-बारां सीट पर कमल खिला था। दुष्यंत सिंह 676102 वोट पाकर सांसद बने थे। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद भाया को 394556 वोट मिला था।
यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.