झारखंड चुनाव के नतीजे आज, भाजपा के लिए राज्य बचाने की चुनौती

झारखंड विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। 81 सीटों वाले राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ है। कुल 1216 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 से ज्यादा वीवीआईपी सीटें हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2019 12:35 PM IST / Updated: Jan 20 2020, 05:29 PM IST

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। 81 सीटों वाले राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ है। कुल 1216 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 से ज्यादा वीवीआईपी सीटें हैं। आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। पांच चरणों में कुल 65.23% वोटिंग हुई। 

एडीआर के मुताबिक, 28% यानी 335 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले हैं। वहीं, 222 पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इस चुनाव में 128 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इस चुनाव में भाजपा की साख दांव पर लगी है। क्योंकि हाल ही में महाराष्ट्र्र में भाजपा ने बड़ी पार्टी होने के बावजूद सत्ता गंवाई है। उधर, धारा 370 के बाद और नागरिकता कानून को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह चुनाव हुआ है।  

पांच चरणों में हुआ मतदान

 चरणकब हुआ मतदानसीटेंमतदान    
पहला चरण  30 नवंबर  1364.44%
दूसरा चरण7 दिसंबर2064.84%
तीसरा चरण12 दिसंबर1762.35%
चौथा चरण16 दिसंबर15  63.64%
पांचवां चरण20 दिसंबर1673.14%

 
एग्जिट पोल में भाजपा को नुकसान 

पार्टीसीवोटर-एबीपी आजतक-एक्सिस
भाजपा3222-32
कांग्रेस35  38-50
आजसू52-4
अन्य97-12

2014 के नतीजे 

झारखंड का महासंग्राम 
कुल सीट
: 81
बहुमत : 41

पार्टी2014 के नतीजे
भाजपा37  
कांग्रेस25
आजसू5  
जेवीएम8  
अन्य

VVIP सीटें

 

प्रत्याशीसीटपार्टी
रघुवर दासजमशेदपुर ईस्टBJP
नीरा यादवकोडरमाBJP
महुआ माजीरांचीJMM
सुनीता चौधरीरामगढ़OTH
अंबा प्रसादबड़का गांवINC
सुदेश महतोसिल्लीOTH
सरयू रायजमशेदपुर ईस्टOTH
हेमंत सोरेनदुमकाJMM
रागिनी सिंहझरियाBJP
सत्येंद्र तिवारीगढ़वाBJP
रामेश्वर उरांवलोहरदगाINC
गौरव वल्लभजमशेदपुर ईस्टINC
दीपक बिरुआचाईबासाJMM
शिवपूजन मेहताहुसैनाबादOTH
रामचंद्र चंद्रवंशीबिश्रामपुरBJP
केएन त्रिपाठीडालटनगंजINC
लक्ष्मण गिलुवाचक्रधरपुरBJP
नील कंठ सिंह मुंडाखूंटीBJP

 

Share this article
click me!