मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा के बागी सरयू दास ने दी मात, उनके 8 में से 5 मंत्री भी हारे

Published : Dec 23, 2019, 03:54 PM ISTUpdated : Dec 23, 2019, 08:13 PM IST
मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा के बागी सरयू दास ने दी मात, उनके 8 में से 5 मंत्री भी हारे

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। मुख्यमंत्री और भाजपा का राज्य में चेहरा रघुवर दास भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा के बागी सरयू दास ने उन्हें मात दी।

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस जेएमएम गठबंधन को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। मुख्यमंत्री और भाजपा का राज्य में चेहरा रघुवर दास भी चुनाव हार गए हैं। भाजपा के बागी सरयू दास ने उन्हें मात दी।

रघुवर दास ही नहीं राज्य में भाजपा के ज्यादातर बडे़ चेहरों को जनता ने नकार दिया। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह भी चक्रधरपुर से हार गए। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव सिसई विधानसभा सीट हार गए हैं। 

ये मंत्री भी पीछे चल रहे
भाजपा के 8 में से 5 मंत्री चुनाव हार गए। इनमें लुईस मरांडी, रामचंद्र सहिस, राज पालिवार और नीरा यादव भी शामिल हैं।

पांच बार इसी सीट से जीते हैं रघुवर दास
रघुवर दास पहली बार 1995 में जमशेदपुर ईस्ट सीट से विधायक चुने गए थे। तब यह सीट बिहार में आती थी। वे इस सीट से पांच बार विधायक चुने गए हैं। 

PREV

Recommended Stories

बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?
7 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: मस्जिद का अवैध अतिक्रमण हटा, महाराष्ट्र में बीजेपी-कांग्रेस का अनूठा गठबंधन!