अमेरिका: बाइडेन 35 शब्दों में लेंगे शपथ, सुरक्षा के लिए 25 हजार सैनिकों ने वॉशिंगटन को किले में तब्दील किया

Published : Jan 20, 2021, 08:05 AM ISTUpdated : Jan 20, 2021, 09:06 AM IST
अमेरिका: बाइडेन 35 शब्दों में लेंगे शपथ, सुरक्षा के लिए 25 हजार सैनिकों ने वॉशिंगटन को किले में तब्दील किया

सार

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट जो बाइडेन को 306 और ट्रम्प के रिपब्लिकन पार्टी को 232 वोट मिले थे। 3 नवंबर को हुए चुनाव में जो बाइडेन राष्ट्रपति और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति चुना गया। आज 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह है। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टरल वोट चाहिए। 2016 में ट्रम्प को 306 और हिलेरी को 232 वोट मिले थे। 

वॉशिंगटन. अमेरिका को बुधवार की रात 10.30 बजे 46वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। 78 साल के जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद में होगा। बाइडेन 35 शब्दों में शपथ लेंगे। समारोह में 1200 लोग ही शामिल हो सकेंगे। 

कौन दिलाएगा शपथ?

चीफ जस्टिस जॉन जी रॉबर्ट जूनियर कैपिटल हिल्स के वेस्ट फ्रंट पर बाइडेन को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन इनॉगरल स्पीच देंगे। बाद में सैन्य टुकड़ी की समीक्षा करेंगे।

जीरो फेल मिशन के तहत सुरक्षा

सीक्रेट सर्विस इसे जीरो फेल मिशन ले रही है। यानी किसी भी सूरत में गड़बड़ होने की गुंजाइश नहीं है। इसलिए  25,000 नेशनल गार्ड की तैनाती की गई है। कैपिटल हिल को 7 फीट ऊंची फेंसिंग से घेरा गया है। आस-पास की सड़कों को बंद कर दिया गया है। वॉशिंगटन मॉन्युमेंट को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। सीक्रेट सर्विस और फेडरल एजेंसीज के अलावा एडवांस्ड इलेक्ट्रानिक सर्विलांस अलर्ट मोड पर है। यह व्यवस्थाएं 30 दिन तक जारी रहेंगे।

 

 

'नेशनल मॉल' की तस्वीर, जानें क्यों है खास?

191,500 अमेरिकी फ्लैग और 56 लाइट्स वाले खंभों से सजा यह अमेरिका के नेशनल मॉल की तस्वीर है। यह मॉल अमेरिकियों के लिए सम्मान से जुड़ा है। यह उन लोगों के लिए है जो कोरोना की वजह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। इस डिस्प्ले को 'फील्ड ऑफ फ्लैग्स' कहा जाता है। नेशनल मॉल अमेरिकियों के लिए बहुत खास है। यहां पर लिंकन मेमोरियल और वॉशिंगटन स्मारक सहित कई आइकॉनिक मॉन्युमेंट्स हैं। इसके पूर्व में यूएस कैपिलटल और उत्तर में व्हाइट हाउस है। यह स्मिथसोनियन संग्रहालयों से घिरा हुआ है। यह स्कूल के बच्चों, जॉगर्स और सॉफ्टबॉल खेलने वालों से भरा रहता है। 

 

 

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: फ्लैशबैक

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट जो बाइडेन को 306 और ट्रम्प के रिपब्लिकन पार्टी को 232 वोट मिले थे। 3 नवंबर को हुए चुनाव में जो बाइडेन राष्ट्रपति और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति चुना गया। आज 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह है। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टरल वोट चाहिए। 2016 में ट्रम्प को 306 और हिलेरी को 232 वोट मिले थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली