कोरोना वायरस को मात दे कर घर वापस लौटे सिंधिया, मां का अभी चल रहा इलाज

Published : Jun 16, 2020, 11:31 AM IST
कोरोना वायरस को मात दे कर घर वापस लौटे सिंधिया, मां का अभी चल रहा इलाज

सार

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस से अब ठीक हो चुके हैं। वे इलाज के बाद अपने घर भी लौट आए हैं। यह जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का अभी भी इलाज चल रहा है। 

नई दिल्ली. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस से अब ठीक हो चुके हैं। वे इलाज के बाद अपने घर भी लौट आए हैं। यह जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का अभी भी इलाज चल रहा है। 

शिवराज सिंह ने ट्वीट किया, देश और प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे हैं, ये अत्यंत आनंद और खुशी का विषय है। इसके अलावा सीएम ने सिंधिया की मा श्रीमंत राजमाता के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

 


लक्षण मिलने के बाद कराया गया था भर्ती
सिंधिया और उनकी मां में कोरोना के लक्षण मिले थे। इसके बाद दोनों को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, दो दिन बाद दोनों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद अब सिंधिया को छुट्टी मिल गई है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

न सड़क, न एम्बुलेंस और न डॉक्टर...कंधों पर ज़िंदगी, रास्ते में मौत! एक गर्भवती मां की दर्दनाक कहानी
Top 10 Morning News: एक तरफ युद्ध की आहट, दूसरी तरफ सत्ता की जंग-दुनिया में 10 बड़ी हलचल