कांकेर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के भोजराज नाग 1884 वोटों से जीते

Published : Jun 04, 2024, 04:25 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 10:49 PM IST
KANKER Lok Sabha Election Result 2024

सार

KANKER Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट (ST) पर बीजेपी के भोजराज नाग (Bhojraj Nag) जीत गये हैं, जबकि कांग्रेस के बीरेश ठाकुर (Biresh Thakur) को हार मिली है।

KANKER Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट (ST) पर बीजेपी के भोजराज नाग (Bhojraj Nag) जीत गये हैं। जबकि कांग्रेस के बीरेश ठाकुर (Biresh Thakur) हार मिली है। भोजराज नाग को कुल 597624 वोट मिले हैं। बीरेश ठाकुर को  595740 वोट और तीसरे नंबर पर रहे बहुजन समाज पार्टी के कैंडिडेट तिलक राम मरकाम को 11770 वोट मिले हैं।

कांकेर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- लोकसभा चुनाव में लगातार 6 बार से कांकेर का किंग बन रही भाजपा

- 2019 में कांकेर की जनता ने भाजपा के मोहन मंडावी को जिताया था

- कांकेर चुनाव 2019 में मोहन मंडावी के पास 2 करोड़ की प्रॉपर्टी थी

- 2014 में भाजाप प्रत्याशी विक्रम उसेंडी ने कांकेर सीट पर जीत दर्ज की

- 10वीं पास विक्रम उसेंडी ने 2014 में अपनी दौलत 2 करोड़ शो की थी

- कांकेर के वोटर ने 2009 में यह सीट बीजेपी के सोहन पोटाई को सौंपी

- सोहन पोटाई के पास 2009 के इलेक्शन में 82 लाख रु. की दौलत थी

- 1998 से 2009 तक, 4 बार कांकेर के राजा बने BJP के सोहन पोटाई

- 2004 में सोहन पोटाई ने अपनी चल-अचल संपत्ती 21 लाख शो की थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में कांकेर संसदीय सीट पर 1558952 मतदाता थे, जबकि 2014 में यहां पर वोटर्स की कुल संख्या 1448375 था। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोहन मंडावी 546233 वोट पाकर 2019 में सांसद बने थे। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर को 539319 वोट मिला था। हार का अंतर सिर्फ 6914 वोट था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में कांकेर की सीट पर कमल खिला था। बीजेपी प्रत्याशी विक्रम उसेंडी को 465215 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम को 430057 वोट मिला था। हार का अंतर 35158 वोट था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?