Ranya Rao Case: 12 लाख के लिए इज्जत गंवा बैठी एक्ट्रेस, जानें दुबई से सोना लाने के लिए क्या था रन्या राव का रेट

Published : Mar 06, 2025, 12:54 PM ISTUpdated : Mar 06, 2025, 12:57 PM IST
Ranya Rao

सार

कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव (Ranya Rao) को दुबई से सोना लाने के लिए प्रति ट्रिप 12 लाख रुपए मिलते थे। वह एक साल में 30 बार दुबई गई थी। रन्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।

Ranya Rao Gold Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस और सीनियर पुलिस ऑफिसर की सौतेली बेटी रान्या राव को पिछले दिनों दुबई से सोना तस्करी कर लाने के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। रान्या अपने कपड़े में छिपाकर 12.56 करोड़ रुपए की सोने की छड़ें लाई थी। जांच से पता चला है कि वह पिछले एक साल में 30 बार दुबई गईं।

दुबई से सोना लाने के लिए प्रति खेप 12 लाख रुपए लेते थी रान्या राव 

रान्या राव दुबई से सोना तस्करी कर भारत लाने वाले गिरोह के लिए काम करती थी। उसे प्रति किलो सोना के हिसाब से पैसे मिलते थे। जांच से पता चला है कि रान्या 1 किलो सोना लाने के लिए 1 लाख रुपए लेती थी। प्रति ट्रिप उसे 12 लाख रुपए मिलते थे। रान्या 14.2 किलो सोना लाते पकड़ी गईं। इसके बदले उसे 12 लाख मिलने थे। इस पैसे के चलते गलत काम कर रान्या ने अपनी इज्जत गंवा दी।

DRI (Directorate of Revenue Intelligence) ने बेंगलुरु स्थित रान्या राव के घर पर छापेमारी कर 2.06 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। रान्या के पिता डीजीपी रामचंद्र राव ने खुद को अलग करते हुए कहा कि वह अपने पति के साथ अलग रहती है।

रान्या राव सोना तस्करी मामला, जानें 5 बड़ी बातें

1- रान्या राव ने अब तक तीन फिल्मों में काम किया है। एक साल में वह 30 बार दुबई गईं। अधिकारियों को शक है कि वह हर बार अपने साथ बड़ी मात्रा में सोना लेकर आई।

2- रान्या राव दुबई के तस्करी कर एक किलो सोना लाने के लिए 1 लाख रुपए लेते थी। इस प्रकार उसने

अभिनेत्री को तस्करी के सोने के प्रति किलो के हिसाब से 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया। प्रति खेप उसे 12 लाख रुपए मिलते थे।

3- शुरुआती जांच से पता चला है कि रान्या राव ने एयरपोर्ट की सुरक्षा से बचने के लिए सोने की तस्करी के लिए मॉडिफाइड जैकेट और कमर बेल्ट का इस्तेमाल किया था।

4- पिछले कुछ सप्ताह से रान्या राव कई बार दुबई गईं, जिससे DRI के अधिकारियों को शक हो गया। उनपर लगातार निगरानी रखी जाने लगी। एयरपोर्ट पर एक पुलिस कांस्टेबल ने रान्या को सुरक्षा जांच से बचने में मदद की।

5-अधिकारियों को शक है कि रान्या का संबंध एक बड़े तस्करी नेटवर्क से है। इसमें राजनीतिक हस्तियां, व्यवसायी और पुलिस अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

PREV

Recommended Stories

वंदे मातरम् की आवाज से क्यों डर गई कांग्रेस? संसद में PM मोदी ने खोला इतिहास का काला चिट्ठा
वंदे मातरम: हिंदी या बंगाली में नहीं इस भाषा में लिखा गया था राष्ट्रीय गीत, कम लोग जानते हैं सच