झारखंड नतीजों पर सिब्बल का मोदी पर तंज, पाकिस्तान के बारे में कम, भारत के बारे में ज्यादा सोचिए

झारखंड में भाजपा को मिली हार को लेकर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने कहा, झारखंड चुनाव के बाद मोदीजी पाकिस्तान के बारे में कम, भारत के बारे में ज्यादा सोचिए।

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2019 2:02 PM IST / Updated: Dec 23 2019, 08:03 PM IST

नई दिल्ली. झारखंड में भाजपा को मिली हार को लेकर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने कहा, झारखंड चुनाव के बाद मोदीजी पाकिस्तान के बारे में कम, भारत के बारे में ज्यादा सोचिए।

उन्होंने ट्वीट किया, पाकिस्तान के बारे में कम, भारत के बारे में ज्यादा सोचिए। नागरिकता कानून पर कम, इस पर ज्यादा विचार करें कि क्या नहीं बोलना है। कांग्रेस के बारे में कम बात करें, आर्थिक तंगी पर ज्यादा बात करें। देश बदल रहा है, तुम भी बदलो।

भाजपा ने झारखंड में सत्ता गंवाई
झारखंड चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए अच्छे नहीं रहे। भाजपा ने महाराष्ट्र के बाद यहां भी सत्ता गंवा दी। उधर, कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है।

पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं झारखंड के लोगों का धन्यवाद करता हूं, उन्होंने इतने सालों तक सेवा करने का मौका दिया। मैं कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की। हम राज्य की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं हेमंत सोरेन और उनके गठबंधन को जीत की बधाई देता हूं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

Share this article
click me!