कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: PM Modi बोले- 'पुरानी इंजन जैसी है कांग्रेस, झूठे वादों में नहीं फंसेगी जनता'

Published : Apr 30, 2023, 01:55 PM ISTUpdated : Apr 30, 2023, 01:58 PM IST
pm modi karnataka

सार

मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में पब्लिक रैली को संबोधित किया। कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि दोनों पार्टियां विकास में बाधा डालती हैं।

PM Modi Karnataka Election. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी इंजन जैसी है और यह विकास में अवरोध पैदा करती है। पीएम ने कांग्रेस और जेडीएस दोनों को विकास में बाधक बताया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता उनके झूठे वादों में नहीं फंसने वाली है और विकास को वोट करेगी। उन्होंने कहा विपक्षी टीम बनाकर लड़ रहे हैं लेकिन कर्नाटक की जनता उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से कांग्रेस को दिक्कत

पीएम मोदी ने पब्लिक रैली के दौरान कहा कि जब मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं तो सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस पार्टी को हो रही है। यही कारण है कि कांग्रेस इन दिनों मुझसे ज्यादा नफरत करने लगी है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने मुझ पर हमला और बढ़ा दिया है। कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। अब तो वे मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेसी नफरत से भरे हैं। राहुल गांधी मोहब्बत की बात करते हैं लेकिन उनकी पार्टी के लोग जहर उगल रहे हैं। वे जहरीला सांप बता रहे हैं। इसी से समझ आता है कि उनकी सोच कैसी है और वे किस दिशा में जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों की चिंता नहीं की। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान का पैसा भेजती है तो राज्य सरकार उसमें 4 हजार जोड़ देती है। यह प्रवृत्ति कांग्रेस में कभी नहीं रही।

 

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: भारत का रोडमैप तैयार करेगा राज्य

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ 5 साल के लिए एमपी, एमएलए या सीएम चुनने का नहीं है, यह चुनाव अगले 25 साल के लिए विकसित भारत के लिए रोडमैप तैयार करने का है। डबल इंजन की सरकार बनती है तो कर्नाटक देश के विकास में तेजी से शामिल होगा। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के करप्शन का काल था। पूरी दुनिया में भारत की छवि धूमिल हो चली थी लेकिन भाजपा सरकार ने उस स्थिति को उलट दिया है। आज देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। पूरी दुनिया को भारत पर विश्वास है और लोग उम्मीद के साथ भारत की तरफ देखते हैं।

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी मन की बात@100: हिमालय की स्वच्छता से लेकर सेवा-सद्भावना तक...जानें 100वें एपिसोड में PM ने क्या-क्या कहा?

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान