110
प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल लोगों का जोश देखते बन रहा था। बहुत से लोग दोपहर से पीएम के आने का इंतजार कर रहे थे।
Subscribe to get breaking news alertsSubscribe 210
सड़क का दोनों किनारा लोगों की भीड़ से भरा हुआ था। प्रधानमंत्री जैसे ही करीब आए लोगों ने उनपर फूलों की बारिश की।
310
बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को देखने के लिए आए थे। पीएम के करीब आने पर लोगों ने मोदी...मोदी... के नारे लगाए।
410
प्रधानमंत्री के रोड शो में बच्चे भी बड़ी संख्या में आए थे। बहुत से बच्चों ने हाथ जोड़कर नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया।
510
प्रधानमंत्री का रोड शो एक घंटे से अधिक समय तक चला। इस दौरान उन्होंने करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की।
610
रोड शो के लिए प्रधानमंत्री ट्रक पर बनाए गए रथ पर सवार थे। उन्होंने हाथ हिलाकर सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया।
710
रोड शो में आए लोग पीएम की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। बहुत से लोगों की कोशिश इस पल को अपने कैमरे में कैद करने की थी।
810
रोड शो में आए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने हाथ हिलाकर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया।
910
प्रधानमंत्री को करीब देख इस महिला ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं आईं थीं।
1010
रोड शो में शामिल होने आए बहुत से लोग भाजपा का झंडा और नरेंद्र मोदी का कटआउट लिए हुए थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.