कर्नाटक में येदियुरप्पा पास,BJP ने 12 सीटें जीतीं; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष-सिद्धारमैया का इस्तीफा

कर्नाटक में भाजपा सरकार पर जारी संकट अब हट गया है। सोमवार को 15 विधानसभा सीटों पर आए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा ने 12 पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस ने सिर्फ 2 सीटें पर जीतीं। एक पर जेडीएस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2019 11:06 AM IST / Updated: Dec 09 2019, 06:35 PM IST

बेंगलुरु. कर्नाटक में भाजपा सरकार पर जारी संकट अब हट गया है। सोमवार को 15 विधानसभा सीटों पर आए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा ने 12 पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस ने सिर्फ 2 सीटें पर जीतीं। एक पर जेडीएस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। 

उधर, कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। कर्नाटक कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने कहा, हम जनमत का स्वागत करते हैं। मैं कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा देता हूं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है।

Latest Videos

 इन सीटों पर मिली भाजपा को जीत
इस चुनाव नतीजों से येदियुरप्पा सरकार सुरक्षित हो गई है। ये नतीजे काफी अहम माने जा रहे थे, क्यों कि अब भाजपा की सीटें 117 हो जाएंगी। भाजपा ने चिक्कबल्लापुरा, रानेबेन्नुर, हिरेकेरूर, अथानी, केआर पेटे, यशवंतपुर, विजयनगर, गोकक, कोगवाड, येलापुर, महालक्ष्मी लेआउट और केआर पुरम सीट पर जीत हासिल की।

कांग्रेस ने जीतीं ये दो सीटें
वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों शिवाजी नगर और हुन्सुर पर जीत मिली। होसकोटे पर जेडीएस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। 

'जनमत को धोखा देकर बनी थी सरकार'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नतीजे आने के बाद कर्नाटक की जनता का आभार जताया है। पीएम मोदी ने कहा, कर्नाटक चुनाव के दौरान वहां की जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना मत दिया था। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर इस जनमत को धोखा दे दिया था, सांठगांठ करके अपनी सरकार बना ली थी। अब कर्नाटक में जो हुआ, वो जनमत की भी जीत है, लोकतंत्र की भी जीत है।

भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
उपचुनाव से पहले भाजपा के पास 105 सीटें थीं। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 112 है। 15 सीटों पर उपचुनाव के बाद भाजपा के पास 117 सीटें हो जाएंगी। अभी 2 सीटों पर हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के चलते चुनाव नहीं हुआ है। 

कर्नाटक कुल सीटें: 224

पार्टी मौजूदा  उपचुनाव के बाद
भाजपा105117
कांग्रेस6668
जेडीएस3434
अन्य23
कुल 222 (2 सीटें खाली हैं)

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला