येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की खबरों को बताया कोरी अफवाह, कहा-अगले महीने फिर दिल्ली आऊंगा

Published : Jul 17, 2021, 12:36 PM ISTUpdated : Jul 17, 2021, 01:17 PM IST
येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की खबरों को बताया कोरी अफवाह, कहा-अगले महीने फिर दिल्ली आऊंगा

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की खबरों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। दो दिन से दिल्ली में मौजूद येदियुरप्पा के बारे में अटकलें हैं कि वे बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए पद छोड़ सकते हैं।

नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उनके दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं। इसके पीछे उनकी अधिक उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया। हालांकि येदियुरप्पा ने इन सभी खबरों का खंडन किया है।

ये सब अफवाह हैं
येदियुरप्पा ने मीडिया से कहा- ये सब अफवाह है, कल मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और हमने राज्य के विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा की। अगले महीने के पहले हफ़्ते में मैं फिर दिल्ली आऊंगा। हमने देश और राज्य में पार्टी का विकास कैसे करे और कर्नाटक में पार्टी के विकास पर विस्तार से चर्चा की। मेरे बारे में उनकी बहुत अच्छी राय है। मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा।

pic.twitter.com/Z38mbxxN49

pic.twitter.com/JXtCYREiih

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: डोडा में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की मौत
Republic Day 2026: संविधान के 5 अधिकार जिनका इस्तेमाल न करने पर अपना ही नुकसान करते हैं लोग