इस कांग्रेसी विधायक ने नेहरु-गांधी परिवार के लिए कही विवादित बात, रेप पर बोलकर पहले भी खड़ा कर चुके हैं बवाल

Published : Jul 22, 2022, 12:00 PM IST
इस कांग्रेसी विधायक ने नेहरु-गांधी परिवार के लिए कही विवादित बात, रेप पर बोलकर पहले भी खड़ा कर चुके हैं बवाल

सार

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar) ने कहा कि हमने जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर  3-4 पीढ़ियों के लिए पर्याप्त पैसा कमा लिया है।   

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के एक विधायक ने नेहरु-गांधी परिवार को लेकर ऐसा बयान दिया है जैसा तीखा बयान बीजेपी के नेता भी देने से कई बार बचते हैं। यह पहली बार नहीं है कि विधानसभा के पूर्व स्पीकर और विधायक केआर रमेश कुमार (KR Ramesh Kumar) अपने बयान के चलते विवाद में हैं। कुछ महीने पहले रेप पर विवादित बयान देकर उन्होंने बवाल खड़ा कर दिया था।

गुरुवार को देशभर में कांग्रेस के नेता ईडी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने का विरोध कर रहे थे। इसको लेकर कांग्रेस ने कर्नाटक में भी विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन में रमेश कुमार भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेहरु-गांधी परिवार ने बहुत कमाया है। इन्होंने इतना कमा लिया है कि आने वाली 3-4 पीढ़ी के लिए पर्याप्त है।

सोनिया गांधी के लिए त्याग करना होगा
फ्रिडम पार्क में आयोजत विरोध प्रदर्शन के दौरान रमेश कुमार ने कहा कि हमने जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर  3-4 पीढ़ियों के लिए पर्याप्त पैसा कमा लिया है। इसलिए अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में खड़ा होने का समय है। अगर हम आज सोनिया गांधी के लिए त्याग नहीं करेंगे तो यह हमारे लिए अच्छा नहीं होगा।

कांग्रेस का जिंदा रहना जरूरी
रमेश कुमार ने कहा कि हमलोग इसलिए विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं कि यह सोनिया गांधी का व्यक्तिगत मामला है या फिर वह कानून से ऊपर हैं। बीजेपी को देश का इतिहास नहीं पता। वे लोग देश के इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना चाहते हैं। वे संविधान को नष्ट करना चाहते हैं। बीजेपी गद्दार है, इसने अंग्रेजों की मदद की थी। बीजेपी ऊंची जातियां के लिए काम करती है। वह दलित विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी है। देश बचाने के लिए कांग्रेस का जिंदा रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश पर निशाना और द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के बाद राजभर को मिला रिटर्न गिफ्ट, Y श्रेणी सुरक्षा पर चर्चा जारी

दिसंबर 2021 में बलात्कार पर दिया था बयान
बता दें कि रमेश कुमार ने दिसंबर 2021 में विधानसभा में एक बेहद विवादित बयान दिया था। बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि यह स्थिति ठीक वैसी है, जब 'जब बलात्कार होना ही है, उसे रोका नहीं जा सकता है, तो लेटो और मजे लो।' रमेश कुमार के इस बयान पर काफी बवाल मचा था। बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी थी। 

यह भी पढ़ें- लड़का-लड़की में किसिंग कॉम्पटिशन का वीडियो किसी ने किया वायरल, कॉलेज प्रशासन को होना पड़ा शर्मिंदा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा