एशियानेट न्यूज सर्वे में सामने आईं कर्नाटक चुनाव 2023 को लेकर 10 बड़ी बातें, JDS को क्यों हो रहा नुकसान-BJP के लिए गेमचेंजर होंगे यूथ कैंडीडेट?

Published : May 05, 2023, 12:22 AM ISTUpdated : May 05, 2023, 11:02 AM IST
Karnataka Election 2023 Jan ki Baat survey

सार

15 अप्रैल से 1 मई के बीच एशियानेट न्यूज नेटवर्क और जन की बात द्वारा ओपिनियन पोल कराया गया। इसमें पता चला कि भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। वहीं,JDS अपने वोट बैंक को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

Karnataka Election 2023: एशियानेट न्यूज नेटवर्क और जन की बात द्वारा 15 अप्रैल से 1 मई के बीच किए गए ओपिनियन पोल में यह बात सामने आई है कि कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है।

कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को वोटों की गिनती होगी। 15 अप्रैल से 1 मई के बीच किए गए सर्वे में पता चला है कि भाजपा को बढ़त मिल रही है। वहीं, JDS (जनता दल-सेक्युलर) अपने वोट बैंक को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है।

कर्नाटक के छह में से तीन क्षेत्र में भाजपा को साफ बढ़त है। वहीं, तीन में भाजपा को कांग्रेस से टक्कर मिल रही है। वहीं, JDS का वोट बैंक घट रहा है, जिससे भाजपा और कांग्रेस दोनों को लाभ हो रहा है।

एशियानेट न्यूज के सर्वे में सामने आईं 10 बड़ी बातें

1. टिकट बंटवारे के बाद ओल्ड मैसूर क्षेत्र में JDS का वोट बैंक घट रहा है। यह इलाका पार्टी का गढ़ माना जाता था।

2. JDS के कमजोर होने से भाजपा और कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है।

3. 50 से अधिक नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारकर भाजपा सत्ता विरोधी लहर के नुकसान को कम करने में कामयाब हुई है।

4.कांग्रेस पार्टी ने कुर्बा और मुस्लिम वोट बैंक को और मजबूत किया है।

5. जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी के पार्टी छोड़ने के बाद भी भाजपा लिंगायत वोटों को कांग्रेस की ओर जाने से रोकने में सफल रही है।

6. पिछले सर्वे की तुलना में भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ने अपने संभावित वोक्कालिगा वोटों में वृद्धि की है।

7. मध्य कर्नाटक में बीजेपी की पकड़ मजबूत हो गई है।

8. ओल्ड मैसूर क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा ने अपनी सीट हिस्सेदारी बढ़ाई है।

9. मुंबई कर्नाटक में बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत की है।

10. हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र में कांग्रेस ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक चुनाव 2023: Asianet News सर्वे में BJP को मिलता दिख रहा पूर्ण बहुमत, जानें कांग्रेस-JDS को मिल रही कितनी सीटें

कर्नाटक चुनाव 2023 एशियानेट न्यूज सर्वे: बोम्मई से शिवकुमार तक, जानें इन 6 दिग्गजों के जिलों में कौन है आगे

Karnataka Election 2023 Asianet News Survey: 6 में से 3 क्षेत्रों में BJP को मिल सकती है बड़ी बढ़त, ओल्ड मैसूर में कांग्रेस मजबूत

कर्नाटक चुनाव 2023: एशियानेट न्यूज सर्वे ने बताया, भाजपा की जीत की कुंजी है मोदी फैक्टर, डबल इंजन सरकार के लिए वोट देना चाहते हैं लोग

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके