
नई दिल्ली। कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी हैं। इस मामले में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के एक मंत्री ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना को भगवान श्री कृष्ण से जोड़कर ऐसी बात की है, जिससे बड़ा विवाद शुरू हो गया है। इस मंत्री का नाम रामप्पा तिम्मापुर है। उनके पास उत्पाद शुल्क विभाग है।
रामप्पा तिम्मापुर ने कहा है कि प्रज्वल रेवन्ना "भगवान कृष्ण का रिकॉर्ड तोड़ना" चाहते थे। रामप्पा ने कहा, "ऐसी गंदी सोच हमने देश में कभी नहीं देखी। शायद उसने सोचा होगा कि वह गिनीज रिकॉर्ड बना सकता है। महिलाएं कृष्ण परमात्मा के साथ भक्ति भाव से रहती थीं, लेकिन इस तरह नहीं, शायद प्रज्वल रेवन्ना उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे।"
रामप्पा तिम्मापुर के इस बयान से नया विवाद शुरू हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपना गुस्सा जता रहे हैं। उनके बयान को शर्मनाक कह रहे हैं। एक भाजपा नेता ने हिंदू देवता का अपमान करने के लिए रामप्पा को पद से हटाने की मांग की है।
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "एक बाद साफ है कांग्रेस और हिंदू धर्म दोनों एक साथ नहीं रह सकते।" एक अन्य यूजर ने मंत्री के खिलाफ अदालती कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने पोस्ट किया "कर्नाटक के इस मंत्री का कहना कि "प्रज्वल कृष्ण का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता था।" यह नृशंस, अपमानजनक और बोलने की असीमित स्वतंत्रता है। क्या उन्हें लगता है कि "कृष्ण भी उनके जैसे ही एक नश्वर प्राणी हैं?"
कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना?
प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह कर्नाटक के हासन से मौजूदा सांसद हैं। इस बार भी वह इस सीट से चुनाव लड़े। वह कर्नाटक में लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी उनके चाचा हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में रेवन्ना ने जद (एस) के टिकट पर हसन लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मंजू ए को 141324 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। वह एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने 2014 में बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डिग्री ली थी। उन्हें 27 नवंबर 2019 को जनता दल (सेक्युलर) का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया। रेवन्ना से पहले उनके दादा एचडी देवगौड़ा 2014 के आम चुनाव में इस सीट से जीते थे।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक राजू कागे ने फिर उगला जहर, बोले- मोदी मर जाएं तो..., पहले कुमारस्वामी को कहा था काला भैंसा
क्या है प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामला?
हसन लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार के दौरान, मतदाताओं के बीच कई वीडियो प्रसारित किए गए थे। इनमें कथित तौर पर प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन गतिविधियों में लिप्त दिखाया गया था। ये वीडियो कथित तौर पर प्रज्वल ने खुद अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए थे और फिर अपने लैपटॉप में ट्रांसफर कर लिए थे। रिकॉर्डिंग उनके घर और ऑफिस में की गई थी। एक महिला ने प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें- भरी सभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले-TMC को वोट देने से अच्छा है BJP को दे दो, देखें वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.