अब पूरे देश के नेता बनेंगे केजरीवाल, बिहार चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बनाया ये प्लान

Published : Feb 17, 2020, 02:11 PM ISTUpdated : Feb 17, 2020, 02:12 PM IST
अब पूरे देश के नेता बनेंगे केजरीवाल, बिहार चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बनाया ये प्लान

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पटल पर पैर जमाने की कोशिश में जुट गई है। इसी क्रम में आप जल्द ही पूरे देश में जन अभियान चलाएगी। पार्टी का लक्ष्य करीब 1 करोड़ नए सदस्य बनाने पर है। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पटल पर पैर जमाने की कोशिश में जुट गई है। इसी क्रम में आप जल्द ही पूरे देश में जन अभियान चलाएगी। पार्टी का लक्ष्य करीब 1 करोड़ नए सदस्य बनाने पर है। 

आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया, पार्टी पूरे देश में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाएगी। यह अभियान 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगा। इसके तहत कार्यकर्ताओं को जोड़े जाएंगे। पार्टी का उद्देश्य है कि 1 करोड़ नए कार्यकर्ताओं को इस अभियान के साथ जोड़ा जाए।

दिल्ली में आप ने लगाई हैट्रिक
आप ने दिल्ली में हैट्रिक लगाई है। पार्टी ने 62 सीटें जीती हैं। वहीं, भाजपा को सिर्फ 8 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई है। केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बदले बदले नजर आए केजरीवाल
केजरीवाल ने शपथ के बाद रामलीला मैदान में जनता को भी संबोधित किया। इस दौरान वे काफी बदले नजर आए। यहां से उन्होंने किसी पर कोई हमला नहीं साधा। बल्कि उन्होंने कहा, चुनाव के वक्त जो भी कुछ हुआ, उनपर आरोप लगाए गए, उन्होंने सबको माफ कर दिया। वहीं, उन्होंने पीएम मोदी से भी आशीर्वाद मांगा। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द
London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर