महापंचायत में बोले केजरीवाल, किसानों का समर्थन किया इसलिए मेरी सरकार को मिल रही सजा

 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करना गलत है। किसानों का साथ देना चाहिए न कि उन पर लाठीचार्ज करना चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2021 11:40 AM IST / Updated: Apr 04 2021, 05:30 PM IST

जींद। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करना गलत है। किसानों का साथ देना चाहिए न कि उन पर लाठीचार्ज करना चाहिए। हम किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं।
केजरीवाल हरियाणा में जींद में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। किसान महापंचायत का समय 12 बजे रखा गया था। लेकिन केजरीवाल करीब 2.30 बजे पंचायत में पहुंचे। देर से पहुंचने पर उन्होंने किसानों से माफी भी मांगी। किसानों के चक्काजाम से लोगों को हो रही परेशानी के लिए भी केजरीवाल ने जनता से माफी मांगी। 

आंदोलन के दौरान मरे किसानों को किया याद

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसान महापंचायत में आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को नमन कर संबोधन को प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में मारे गए 300 किसानों की शहादत को नमन करता हूं। इन किसानों की शहादत बेकार नहीं होनी चाहिए। अंत तक लड़ना है। 
केजरीवाल ने रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, जो गलत है। किसानों के साथ देना चहिये या लाठीचार्ज करना चाहिए। हम किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं।

किसानों का साथ न देने वाला देश का गद्दार

महापंचायत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसान अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरे देश की जनता किसानों के साथ है, आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही किसानों के साथ खड़ी है। जो भी किसानों का समर्थन नहीं कर रहा वह गद्दार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने किसानों का समर्थन किया इसलिए उनको पावर कम करके सजा दी। इस आंदोलन को सफल बनाने के मैं हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। 

कृषि कानूनों से किसान दुःखी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कृषि कानूनों से पूरे देश का किसान दुखी है। सारा देश आपके साथ है। सारे देश का किसान बॉर्डर पर बैठे किसान के साथ है। मैं पंजाब गया और किसानों का धन्यवाद किया। आज हरियाणा में धन्यवाद करने आया हूं। आम आदमी पार्टी ही किसानों का भला सोच रही है। किसान मुझे अपना छोटा भाई मान रहे हैं। 

महापंचायत में छलका केजरीवाल का दर्द 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 6 साल दिल्ली में खूब काम किये। बसों में किराया महिलाओं का नहीं लगता। बिजली पानी फ्री है। सड़क बन रही है। भाजपा शक्तिशाली पार्टी है, फिर भी केजरीवाल की तरह दिल्ली की तरह एक भी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल नहीं बनवाया। बल्कि बंद कर दिए। इतनी पावर बीजेपी के पास है लेकिन उसके नीयत खराब है। केजरीवाल के पास पावर नहीं है लेकिन नीयत सही है। पूरे देश मे कहीं चले जाओ, सभी कहेंगे कि केजरीवाल ने अस्पताल सही कर दिए, स्कूल ठीक कर दिया। बीजेपी के बारे में पूछोगे तो कहेंगे कि किसान बर्बाद कर दिए, युवा बर्बाद कर दिया। इतनी पावर होने पर भी कुछ नहीं किया। 

जब केजरीवाल बोले...भगवान के साथ है मेरी सेटिंग 

महापंचायत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता पूछेगी की दिल्ली में बिजली 24 घण्टे सप्लाई व फ्री हो सकती है तो 75 साल में कांग्रेस व बीजेपी वाले क्यों नहीं कर पाए। दस साल पहले वाला केजरीवाल आपके साथ खड़ा है। दूसरे दल वाले इसलिए मेरे खिलाफ हैं, क्योंकि वो मुझे अपने जैसा बनाना चाहते हैं। मैं नहीं बदला। सबने अपने घर भरा है। लेकिन केजरीवाल पहले की तरह ईमानदारी से काम कर रहा है। मेरा एक ही सपना है कि अपने जीते जी देश को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। भगवान के साथ मेरी सेटिंग है। तब तक मौत नहीं आएगी जब तक भारत को दुनिया का नंबर वन देश न देख लूं।

Share this article
click me!