नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो की मांग: अनुराग बोले- क्या मौलवियों की तरह पुजारियों को भी पैसे देंगे केजरीवाल?

Published : Oct 29, 2022, 03:06 PM IST
नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो की मांग: अनुराग बोले- क्या मौलवियों की तरह पुजारियों को भी पैसे देंगे केजरीवाल?

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ प्रोपेगेंडा करते हैं। जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया, हिंदू देवताओं का अपमान किया वे आज गुजरात चुनाव में लाभ पाने के लिए नोट पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो लगाने की बात कर रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से नोटों पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की है। इसपर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि केजरीवाल सिर्फ प्रोपेगेंडा करते हैं। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार और अराजकता के प्रतीक हैं। जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया, हिंदू देवताओं का अपमान किया वे आज गुजरात चुनाव में लाभ पाने के लिए नोट पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो लगाने की बात कर रहे हैं। चुनाव आते ही उन्हें धर्म की बातें याद आ जाती है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने मुद्रास्फीति को कंट्रोल किया है। हमने इंधन की कीमतों में कमी की। भाजपा शासित राज्यों में कीमतें गिर गईं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में दाम कम नहीं किए गए। कांग्रेस ने कृषि ऋण माफी का वादा किया, लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं किया। वे लोग झूठे वादे करते हैं।

यह भी पढ़ें- BJP से नाराज धूमल! 'ये सही है मैंने मोदी को चिठ्ठी लिखी, हमारी बातें पर्सनल हैं.. पब्लिक को नहीं बता सकते'

क्या केजरीवाल मौलवियों की तरह पुजारियों को भी देंगे पैसे
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल की सरकार दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों को 18 हजार रुपए सालाना देती है। क्या केजरीवाल पुजारियों, गुरुद्वारा के ग्रंथियों और पादरियों को भी 18,000 रुपए देने को तैयार हैं? गौरतलब है कि नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर लगाने की केजरीवाल की मांग को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। विभिन्न पार्टियों द्वारा अगल-अगल लोगों की तस्वीर नोट पर छापने की मांग की गई है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा था कि नोटों पर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट