क्या केजरीवाल ने PM के प्लान को लीक कर दिया ? बता दिया मोदी इस लॉकडाउन को बढ़ाएंगे या नहीं

Published : Apr 11, 2020, 04:15 PM ISTUpdated : Apr 11, 2020, 04:17 PM IST
क्या केजरीवाल ने PM के प्लान को लीक कर दिया ? बता दिया मोदी इस लॉकडाउन को बढ़ाएंगे या नहीं

सार

देश में लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात की। मीटिंग के बाद अभी लॉकडाउन के बढ़ाने या न बढ़ाने का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि देश में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा।

नई दिल्ली. देश में लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात की। 4 घंटे मीटिंग हुई। इसके बाद लॉकडाउन के बढ़ाने या न बढ़ाने का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि देश में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने लिखा, पीएम मोदी का लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला बिल्कुल सही है। भारत आज किसी और देश से बेहतर स्थिति में है, क्योंकि हमने देश में पहले लॉकडाउन लागू कर दिया था, अगर लॉकडाउन अब खत्म कर दिया जाता तो सारा काम बेकार हो जाता।

कर्नाटक मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा, पीएम ने कहा कि हमें लॉकडाउन पर समझौता नहीं करना चाहिए और अगले 15 दिनों के लिए इसे बढ़ाने के सुझाव मिल रहे हैं। पीएम ने कहा अगले 1-2 दिनों में भारत सरकार अगले 15 दिनों के लिए दिशा-निर्देशों की घोषणा करेगी। 

पीएम मोदी ने कहा, जान है तो जहान है
मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पीएम मोदी ने कहा, जान है तो जहान है, जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है। देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है। देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा। सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।

14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। जिसकी मियाद 14 अप्रैल को पूरी हो रही है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। पीएम मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। इस दौरान लॉकडाउन की स्थितियों और कोरोना के संक्रमण को लेकर चर्चा की गई।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम