भारत में कोरोना: तेजी से ठीक हो रहे हैं संक्रमित मरीज, केरल और कर्नाटक में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा

Published : Nov 02, 2020, 04:38 PM IST
भारत में कोरोना: तेजी से ठीक हो रहे हैं संक्रमित मरीज, केरल और कर्नाटक में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा

सार

भारत में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा आज 75 लाख (75,44,798) को पार कर गया। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 53,285 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा आज 75 लाख (75,44,798) को पार कर गया। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 53,285 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 5,61,908
देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 5,61,908 है। देश में कोविड-19 के स्रकिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 6.83 प्रतिशत ही हैं। सिर्फ दो महीने में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में 3 गुना से अधिक की कमी देखी गई है। 3 सितंबर को सक्रिय मामलों का प्रतिशत 21.16 था।

78 प्रतिशत स्वस्थ होने वाले सिर्फ 10 राज्यों से हैं
पिछले 24 घंटे के दौरान 78 प्रतिशत स्वस्थ होने वाले सिर्फ 10 राज्यों से हैं। केरल और कर्नाटक में सबसे ज्यादा 8000-8000 से ज्यादा मरीज एक दिन में स्वस्थ हुए हैं, जबकि इसके बाद दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में 4000-4000 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

24 घंटे के दौरान 45,321 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि 
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 45,321 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 80 प्रतिशत मामले सिर्फ 10 राज्य से हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 7,025 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि उसके बाद दिल्ली और महाराष्ट्र में 5000-5000 से अधिक नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे के दौरान 496 मरीजों की मौत हुई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट