केरल में फिर से देश के 'आधे' केस, twitter पर सरकार की जबर्दस्त फजीहत; तीसरी लहर फैलती है, तो होगा जिम्मेदार

Published : Jul 30, 2021, 10:11 AM ISTUpdated : Jul 30, 2021, 10:24 AM IST
केरल में फिर से देश के 'आधे' केस, twitter पर सरकार की जबर्दस्त फजीहत; तीसरी लहर फैलती है, तो होगा जिम्मेदार

सार

केरल सरकार की लापरवाही देश के लिए भारी पड़ गई है। ईद पर लॉकडाउन में छूट देने के बाद से कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। बीते दिन फिर से देश के 50 प्रतिशत केस केरल में मिले। इसके बाद से सोशल मीडिया पर राज्य सरकार निशाने पर आ गई है।

नई दिल्ली. देश में केरल कोरोना का नया 'मॉडल' बनकर उभरा है। बीते दिनों देश में 44 हजार नये केस मिले, जिनमें से आधे यानी 22 हजार अकेले केरल में मिले। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां 7200 से अधिक मामले सामने आए। देश में 549 मौतें हुईं। इनमें से आधी से ज्यादा; केरल में 128, जबकि महाराष्ट्र में 190 मौतें हुईं।

केरल और महाराष्ट्र की आलोचना
देश में सबसे अधिक एक्टिव केस केरल में 1.54 लाख हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र यानी 78000 हैं। रिकवरी के मामले में केरल की स्थिति काफी बुरी है। यहां बीत दिन सिर्फ 16000 रिकवर हुए, जबकि महाराष्ट्र में 11 हजार के करीब। देश में 90 प्रतिशत एक्टिव केस 10 राज्यों-केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और मणिपुर से हैं।

सोशल मीडिया के निशाने पर केरल
देश में पिछले दिनों 44 हजार नए मामले मिले। इसमें से 42 हजार ठीक हुए। अब तक 3.15 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3.07 करोड़ लोग ठीक हुए हैं। इस समय 3.99 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक 4.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कोरोना केस बढ़ने के साथ ही केरल सरकार सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई है। पढ़िए कुछ कमेंट्स...

लुटियंस मिश्रित विदेशी मीडिया ने लश्करों को छोड़ दिया, कुंभ को कोविड से जोड़ दिया। लेकिन अब कोरोना मामलों में स्पष्ट बढ़त के बावजूद तुष्टिकरण के चलते केरल को लेकर चुप हैं।

भारत में कोरोना के नए सक्रिय मामले: 39,097
केरल में कोरोना के नए सक्रिय मामले: 17,518
महाराष्ट्र में कोरोना के नए सक्रिय मामले: 6,753
निष्कर्ष: केरल और महाराष्ट्र को संभालने में नाकाम रहे योगी आदित्यनाथ!

केरल में बढ़ते कोरोना मामलों के लिए तुष्टीकरण जिम्मेदार।

अगर देश में कोरोना की तीसरी लहर फैलती है; तो इसके लिए केरल ही जिम्मेदार होगा।

pic.twitter.com/n8w0Hkcvdw

pic.twitter.com/GMvN64QWYa

https://t.co/w2AfiaNbw4

pic.twitter.com/OhJczKY5sj

केरल से नहीं संभले हालात, तब केंद्र ने भेजी टीम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया-सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम केरल भेजी गई है। चूंकि केरल में अभी भी बड़ी संख्या में COVID मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए टीम COVID प्रबंधन में राज्य के चल रहे प्रयासों में सहायता करेगी। बता दें कि यह टीम आज से केरल में जांच करेगी। 

केरल और दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन
केरल सरकार ईद पर लॉकडाउन में छूट देने के बाद से आलोचना का सामना कर रही है। वहीं, दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन की लगातार शिकायतें आ रही हैं।

pic.twitter.com/fXWNMb7qwY

  

PREV

Recommended Stories

Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री
Indigo Crisis Day 6: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट कैंसिल, जानें किस शहर से कितनी?