केरल में RSS कार्यकर्ता एस संजीत के मर्डर की साजिश रचने वाला आरोपी अरेस्ट

केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) के कार्यकर्ता एस संजीत के सनसनीखेज मर्डर मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को अरेस्ट कर लिया है। 27 वर्षीय संजीत की 15 नवंबर को हत्या की गई थी।

Asianet News Hindi | Published : Jan 24, 2022 7:24 AM IST

तिरुवनन्तपुरम(Thiruvananthapuram). केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) के कार्यकर्ता एस. संजीत के मर्डर में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन PFI का हाथ सामने आया था। पुलिस इस मामले में पहले ही 3 अन्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं।  27 वर्षीय संजीत की 15 नवंबर को हत्या की गई थी। संजीत हत्याकांड में पुलिस ने इससे पहले तीन आरोपियों जिनमें जुबैर (Zubair) (पलक्कड़ का मूल निवासी), सलाम और इशाक (दोनों नेम्मारा से) को पकड़ा था। केरल में भाजपा के महासचिव पी सुधीर ने 22 नवंबर को आरोप लगाया कि यह हत्या राजनीतिक विरोध की वजह से हुई। भाजपा ने वामपंथी सरकार पर हमलावरों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया था।

CAA विरोध के दौरान हिंसा में लिप्त रहा है PFI
PFI पर यूपी सहित कुछ अन्य राज्यों में लगातार बैन की मांग उठती रही है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के विरोध में हिंसा फैली थी। इसके पीछे भी इसी संगठन का हाथ बताया गया था। 2020 में हाथरस में हुए दंगे में भी इसकी भूमिका सामने आई थी।

क्या है पीएफआई?
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को चरमपंथी इस्लामिक संगठन माना जाता है। यह खुद को पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक में आवाज उठाने वाला संगठन बताता है। 2006 में इस संगठन की स्थापना नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट (NDF)के उत्तराधिकारी के रूप में हुई। इस संगठन का मुख्यालय दिल्ली के शाहीन बाग में है। मुस्लिम संगठन होने के चलते इसकी गतिविधियां मुस्लिमों के आस-पास मानी जाती हैं। 

23 राज्यों में सक्रिय है पीएफआई?
मौजूदा वक्त की बात करें तो पीएफआई 23 राज्यों में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। हालांकि, इसकी कार्यप्रणाली पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। इसके बावजूद संगठन खुद को न्याय, स्वतंत्रता और सुरक्षा का पैरोकार बताता है। 
 
विवादों से है पुराना नाता
- 1977 में  स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का गठन हुआ था। इसपर 2006 में बैन लगा था। इसके तुरंत बाद पीएफआई का गठन किया गया। दोनों संगठन की कार्यप्रणाली भी एक जैसी है। इसमें ज्यादातर सदस्य वही हैं, जो सिमी से जुड़े थे। ऐसे में विरोधी पीएफआई को सिमी का दूसरा विंग कहते हैं।

 इस संगठन को बैन करने की मांग 2012 में भी उठी थी। लेकिन उस वक्त केरल सरकार ने पीएफआई का समर्थन किया था। 

केरल पुलिस ने इसके बाद कुछ पीएफआई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया था, इनके पास से बम, हथियार, सीडी और तमाम ऐसे दस्तावेज जब्त किए गए थे, जिनसे ये अल कायदा और तालिबान से प्रभावित नजर आ रहे थे।

2016 में एनआईए ने केरल के कन्नूर से आतंकी संगठन आईएस से प्रभावित अल जरूल खलीफा ग्रुप का खुलासा किया था। इसे देश के खिलाफ जंग छेड़ने और समुदायों को आपस में लड़ाने के लिए बनाया गया था। बाद में एनआईए को जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर सदस्य पीएफआई से थे। 

नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुए दंगों में भी पीएफआई का हाथ बताया गया था। इतना ही नहीं पीएफआई ने दंगों के लिए फंडिंग भी की थी। इस दौरान पीएफआई के कई कार्यकर्ता भी गंभीर आरोपों को लेकर गिरफ्तार हुए थे। 

Share this article
click me!