खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार, करने वाले थे पंजाबी सिंगर की हत्या

Published : Nov 27, 2023, 01:19 PM ISTUpdated : Nov 27, 2023, 01:29 PM IST
Arshdeep Dala

सार

दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप ऊर्फ अर्श डाला के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एक शूटर के पैर में गोली लगी है। वे एक पंजाबी सिंगर की हत्या करने वाले थे।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप ऊर्फ अर्श डाला के दो शूटरों को गिरफ्तार किया। दोनों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। वे एक पंजाबी शूटर की हत्या करने वाले थे। इसके साथ ही उन्हें दिल्ली में कई और हाई प्रोफाइल लोगों की हत्याएं करनी थी।

अर्श डाला कनाडा में बैठकर भारत में आपराधिक गिरोह चला रहा है। दिल्ली, पंजाब और आसपास के राज्यों में उसका नेटवर्क है। वह अपने शूटरों की मदद से हत्याएं कराता है। अर्श डाला के निशाने पर एक पंजाबी गायक था। उसने उसकी हत्या के लिए दो शूटरों को काम दिया था। दोनों शूटर वारदात को अंजाम दे पाते इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरप्तार कर लिया।

एक शूटर के पैर में लगी गोली

रात में पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दोनों को पुलिस ने रोका। इसी दौरान उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक शूटर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। दोनों शूटर पंजाब में दर्ज एक मामले में जेल में बंद थे। वे पैरोल पर जेल से बाहर आए फिर फरार हो गए थे। पुलिस को लंबे वक्त से दोनों की तलाश थी।

निशाने पर थे सिंगर एली मंगत
ऐसी जानकारी मिली है कि शूटरों के निशाने पर पंजाबी सिंगर एली मंगत थे। गिरफ्तार शूटरों की पहचान राजप्रीत सिंह और वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों के पास से पुलिस ने एक रिवॉल्वर, .45 mm की छह गोलियां, एक पिस्टल और 30mm की छह गोलियां बरामद की हैं। इसके साथ ही एक हैंड ग्रेनेड और बाइक बरामद किया गया है। बाइक चोरी की थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: एक डिमांड को लेकर झगड़ा करते-करते गुस्से में पति का कान चबा गई पत्नी

 बता दें कि अर्श डाला दिल्ली पुलिस और NIA (National Investigation Agency) का वांटेड आंतकी है। वह 2020 में भारत से भागकर कनाडा चला गया था। वह कनाडा में ही रह रहा है।

यह भी पढ़ें- पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के चार हत्यारों को आजीवन कारावास, एक हत्यारोपी को पांच साल की कैद

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान