संयुक्त किसान मोर्चा ने किया दावा, ट्रैक्टर रैली में शामिल 16 किसान लापता और 122 गिरफ्तार

Published : Feb 13, 2021, 08:22 PM IST
संयुक्त किसान मोर्चा ने किया दावा, ट्रैक्टर रैली में शामिल 16 किसान लापता और 122 गिरफ्तार

सार

सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शकारियों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी। इस रैली में उनके द्वारा जमकर उत्पात किया गया था, जिसमें जान-माल दोनों ही हानि हुई थी।

नई दिल्ली. सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शकारियों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी। इस रैली में उनके द्वारा जमकर उत्पात किया गया था, जिसमें जान-माल दोनों ही हानि हुई थी। इस आंदोलन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा ने किया था। संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि किसानों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इतना ही नहीं किसान नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि ट्रैक्टर रैली में शामिल 16 किसान अभी भी लापता हैं। 

किसान आंदोलन के 122 किसान हैं गिरफ्तार 

इतना ही नहीं, संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि 14 एफआईआर के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने 122 किसानों को गिरफ्तार किया है। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि किसानों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 

इसके साथ ही संगठन का कहना है कि जिन किसानों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है संयुक्त किसान मोर्चा उनका सारा खर्चा वहन करेगा।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: भारत में सियासी भूचाल, दुनिया में युद्ध जैसे हालात-आज की 10 सबसे बड़ी खबरें
TCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के आरोपों से हड़कंप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला