राहुल गांधी ने कहा- शंभू बार्डर पर सरकार जो आक्रमण कर रही है...,भाई ये वाला बॉर्डर कहां है?

Published : Jan 29, 2021, 05:33 PM ISTUpdated : Jan 29, 2021, 07:35 PM IST
राहुल गांधी ने कहा- शंभू बार्डर पर सरकार जो आक्रमण कर रही है...,भाई ये वाला बॉर्डर कहां है?

सार

इस समय देश में किसान आंदोलन के कारण टेंशन बनी हुई है, लेकिन लोगबाग इसमें भी हास्य-परिहास का मसाला ढूंढ़ लेते हैं। लोग इंतजार करते हैं कि कब नेताओं की जुबान फिसले और वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। इसी बीच राहुल गांधी का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको यूजर काफी मजा ले रहे हैं।

दिल्ली-हरियाणा के बीच एक बॉर्डर है, जिसे सिंघु बॉर्डर कहते हैं। यह किसान आंदोलन का मुख्य गढ़ है। दिल्ली हिंसा के बाद प्रशासन ने यहां जमे किसानों के टेंट उखाड़ दिए। बिजली-पानी की सप्लाई काट दी। इस मुद्दे पर अब कांग्रेस कूद पड़ी है। राहुल गांधी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में सिंघु बॉर्डर का मसला उठाया। यह और बात रही कि वे सिंघु बॉर्डर का नाम भूल गए। कथित वीडियो के मुताबिक, राहुल सिंघु को शंभू बार्डर बोल गए। बस फिर क्या था, किसी ने वीडियो उठाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

 

 


इससे पहले भाजपा नेता संबित पात्रा ने एक प्रोग्राम का वीडियो शेयर किया, जिसे लाइन दी गई-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल जी का प्रेस कान्फ्रेंस

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें