मूर्खों में महामूर्ख हैं राहुल गांधी, उन्हें नहीं पता क्या है नागरिकता कानून; भाजपा सांसद

Published : Dec 31, 2019, 11:11 AM IST
मूर्खों में महामूर्ख हैं राहुल गांधी, उन्हें नहीं पता क्या है नागरिकता कानून; भाजपा सांसद

सार

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नागरिकता कानून का लगातार विरोध कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इसे लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन इस विरोध को लेकर अब भाजपा ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है।

कैथल. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नागरिकता कानून का लगातार विरोध कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इसे लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन इस विरोध को लेकर अब भाजपा ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है। इसी बीच हरियाणा के कैथल से भाजपा सांसद नायब सैनी ने राहुल गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी की है।

सैनी ने राहुल गांधी को महामूर्ख बताया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को नहीं पता कि नागरिकता कानून क्या है। लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। उन्होंने कहा कि वे मूर्खों में महामूर्ख हैं।

'सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लागू हुई एनआरसी'
भाजपा सांसद ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एनआरसी लागू करने को कहा गया है, जो पहले असम में लागू होगा और फिर पूरे देश में। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कह चुके हैं कि हरियाणा में एनआरसी लागू होगा। 

'पाकिस्तान से चुनाव लड़ें राहुल'
यह पहला मौका नहीं है, जब एनआरसी और नागरिकता कानून को लेकर जारी विवाद के बीच भाजपा नेताओं ने राहुल पर ऐसी टिप्पणी की हो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने राहुल को इस्लाम धर्म अपनाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि राहुल को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए, वे इमरान को हराकर पीएम बन सकते हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TCS Nashik Case: HR हेड का दावा झूठा, फिर क्या थी निदा खान की भूमिका?
Nari Shakti Vandan Act 2026: महिला आरक्षण नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष vs सरकार-लोकसभा में नया बवाल