
Lalganj Lok Sabha Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी की लालगंज (SC) सीट से सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज को जीत मिली। उन्होंने भाजपा की नीलम सोनकर को शिकस्त दी। जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बजाए और मिठाइयां बांटीं। बसपा ने इंदु चौधरी (Indu Chaudhri) तीसरे स्थान पर रहे।
लालगंज लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 में यूपी की लालगंज सीट पर BSP की संगीता आजाद की जीत
- संगीता आजाद के पास 2019 के चुनाव में कुल 8 करोड़ की दौलत थी
- 2014 के चुनाव में लालगंज में खिला कमल, विजेता थीं नीलम सोनकर
- नीलम सोनकर ने 2014 में 3 करोड़ की संपत्ती घोषित की थी, 1 केस
- बसपा प्रत्याशी डॉक्टर बलिराम को लालगंज की जनता ने 2009 में चुना
- डॉक्टर बलिराम के पास 2009 में कुल दौलत 80 लाख, कर्ज 6 लाख था
- 2004 का लालगंज लोकसभा चुनाव सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने जीता
- दरोगा प्रसाद सरोज के पास 2004 में 6 लाख की संपत्ती, 1 केस दर्ज था
नोटः लालगंज संसदीय चुनाव 2019 के दौरान यहां पर वोटर्स की कुल संख्या 1751980 थी, जबकि 2014 के चुनाव में यह आंकड़ा 1661470 था। 2019 में बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद ने बीजेपी प्रत्याशी नीलम सोनकर को 161597 वोटों से हराया था। संगीता को 518820 वोट जबकि नीलम सोनकर को 357223 वोट मिला था। वहीं, 2014 के लोकसभा इलेक्शन में इस सीट पर कमल खिला था। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीलम सोनकर 324016 वोट पाकर विजयी बनीं थी। उन्होंने सपा उम्मीदवार बेचई सरोज को हराया था। बेचई सरोज को 260930 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.