Heavy Rainfall: उत्तराखंड में फिर टूटे पहाड़, हिमाचल में 5 दिनों के लिए Alert जारी, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

Published : Sep 10, 2021, 11:07 AM ISTUpdated : Sep 10, 2021, 11:08 AM IST
Heavy Rainfall: उत्तराखंड में फिर टूटे पहाड़, हिमाचल में 5 दिनों के लिए Alert जारी, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

सार

देश के कई राज्यों; खासकर उत्तरभारत (North India) में भारी बारिश के चलते तबाही का मंजर है। उत्तराखंड और हिमाचल में landslide से फिर रास्ते बंद हो गए हैं।

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों; खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश(Heavy Rainfall) के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जगह भूस्खलन(landslides) की घटनाएं हुई हैं। पहली तस्वीर उत्तराखंड के ऋषिकेश के बद्रीनाथ हाइवे की है। यहां भूस्खलन से ट्रक खाई में लटक गया। दूसरी तस्वीर(ऊपर) उत्तराखंड में भूस्खलन की कहानियां दिखाती है। तीसरी तस्वीर देहरादून के कारगी इलाके की है। बीती रात भारी बारिश के बाद दो लोगों को लेकर जा रही एक कार नाले में गिर गई। यात्रियों में से एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। दूसरे व्यक्ति के लिए SDRF के कर्मियों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।

pic.twitter.com/M5YG1IRhka

उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नेशनल हाइवे सहित कई रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। ऋषिकेश के बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया। कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा है। उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

हिमाचल में 15 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों-शिमला, चंबा, कांगड़ा और किन्नौर में शुक्रवार को बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। यहां 15 सितंबर तक भारी बारिश जारी रह सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात के सौराष्ट्र के भावनगर, राजकोट और गोंडल में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। यहां सौराष्ट्र की जीवन रेखा शेत्रुंजी डैम ओवरफ्लो हो गया। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती सर्कुलेशन मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी सक्रिय है। इसके अलावा हरियाणा के कुछ इलाकों में भी बारिश की चेतावनी है।

pic.twitter.com/L64RBGC0Pm

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते
Jammu Kashmir: डोडा में क्यों फिसली सेना की गाड़ी, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन