लश्कर कमांडर नदीम गिरफ्तार, सुरक्षाबलों पर हमले और कश्मीरियों की हत्याओं में रहा शामिल

Published : Jun 28, 2021, 06:24 PM IST
लश्कर कमांडर नदीम गिरफ्तार, सुरक्षाबलों पर हमले और कश्मीरियों की हत्याओं में रहा शामिल

सार

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने ट्वीट किया कि अबरार कई बेगुनाहों की हत्या का जिम्मेदार है। इसका पकड़ा जाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को अरेस्ट कर लिया है। अबरार जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी फोर्सेस और आम कश्मीरियों पर कई हमलों में आरोपी रहा है।
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने ट्वीट किया कि अबरार कई बेगुनाहों की हत्या का जिम्मेदार है। इसका पकड़ा जाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

एसपीओ व उनकी पत्नी-बेटी की हत्या के बाद सक्रिय हुई पुलिस

पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में स्पेशल पुलिस अफसर फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेटी की घर में ही हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद आईजी विजय कुमार ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस इस हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों को चिंहित कर उनको खत्म करेगी। उन्होंने कहा था कि एसपीओ फैयाज व उनके परिवार की हत्या में शामिल अज्ञात अपराधी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोग हैं। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते