पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे ज़्यादा कोरोना मरीज़ भारत में मिले, नवंबर तक हो सकते हैं 1 करोड़

Published : Sep 16, 2020, 11:03 AM ISTUpdated : Sep 16, 2020, 11:05 AM IST
पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे ज़्यादा कोरोना मरीज़ भारत में मिले, नवंबर तक हो सकते हैं 1 करोड़

सार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के भारत में अब तक 50 लाख से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज 95 हज़ार से 1 लाख मामले सामने आ रहे हैं। वायरस का प्रकोप बढ़ता रहा तो नवंबर तक भारत में एक करोड़ मामले हो सकते हैं। बीते एक हफ्ते में दुनिया के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आए हैं।

नई दिल्ली. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के भारत में अब तक 50 लाख से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बीते एक हफ्ते में दुनिया के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आए हैं। हर रोज भारत में करीब 95 हज़ार से 1 लाख मामले सामने आ रहे हैं। वायरस का प्रकोप बढ़ता रहा तो नवंबर तक भारत में एक करोड़ मामले हो सकते हैं।


दुनिया में कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका में पिछले हफ्ते 15 सितंबर तक करीब 2 लाख 27 हजार, ब्राजील में 1 लाख 84 हजार मामले सामने आए तो वहीं भारत में इसी दौरान 5 लाख 55 हज़ार पॉजिटिव मिले। इन तीनों देशों से इतर पूरी दुनिया में इस दौरान करीब 19 लाख 53 हजार संक्रमित मिले।

करीब 82 हज़ार लोग भारत में गवां चुके जान

कोरोना महामारी से अब तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 50 लाख 20 हजार 360 के पार हो चुकी है। इनमें 39 लाख 42 हजार 361 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 9 लाख 95 हजार 933 अब भी एक्टिव मरीज हैं। वहीं, अब तक कुल 82 हजार 66 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास