Action Against Corona: बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 'जाप' नेता पप्पू यादव गिरफ्तार

Published : May 11, 2021, 09:02 AM ISTUpdated : May 11, 2021, 02:33 PM IST
Action Against Corona:  बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 'जाप' नेता पप्पू यादव गिरफ्तार

सार

कोरोना संक्रमण को रोकने केंद्र और विभिन्न राज्यों की कोशिशों का अच्छा परिणाम सामने आया है। देश के 28 राज्यों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू या अन्य तहर की पाबंदियां लगाकर संक्रमण की रफ्तार को रोकने की कोशिशें जारी हैं। इस कोशिश का नतीजा है कि देश में पहली बार संक्रमितों की संख्या से कहीं अधिक लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 3.29 लाख लोग संक्रमित मिले, लेकिन इसी दौरान 3.55 लाख लोग ठीक हुए। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने कहां, क्या प्रयास किए जा रहे हैं

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू में करने की जा रही कोशिशों के सार्थक परिणाम नजर आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3.29 लाख लोग संक्रमित मिले, लेकिन इसी दौरान 3.55 लाख लोग ठीक हुए। हालांकि मौतों पर काबू पाना अभी बाकी है। महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के चलते संक्रमण कम हुआ है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है।

आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने कहां, क्या प्रयास किए जा रहे हैं

बिहार: लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए पटना में पुलिस ने जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव को गिरफ़्तार किया। टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया, "लॉकडाउन के उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा के लिए कार्रवाई की गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

बिहार: बिना मॉस्क घूमने पर आज से कई शहरों में सीधे FIR दर्ज होगी।

इन राज्यों में लॉकडाउन: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार और छत्तीसगढ़ में 15 मई तक, ओडिशा में 19 मई, राजस्थान, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 24 मई, झारखंड में 13 मई,  नगालैंड में 14 मई तक लॉकडाउन रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। मणिपुर में 17 मई, जबकि सिक्किम में 16 मई तक लॉकडाउन रहेगा। हिमाचल प्रदेश और केरल में 16 मई लॉकडाउन रहेगा।

कर्नाटक: केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो 8 रेमेडिसिविर शीशियों को ऊंची कीमत पर बेच रहे थे। संयुक्त सीपी(अपराध) बेंगलुरु संदीप पाटिल ने बताया कि आरोपियों में से एक अस्पताल में स्टाफ नर्स है जबकि दूसरा एम्बुलेंस चालक है।

महाराष्ट्र: यहां 15 मई तक लॉकडाउन है। इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इस सख्ती का असर यहां दिखाई दे रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 37000 से अधिक केस मिले, लेकिन 61 हजार से अधिक ठीक भी हुए।

उत्तर प्रदेश: बदायूं में धर्मगुरु की शव यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।  SSP बदायूं ने बताया, "इस मामले में हमने धारा 144 और कोविड उल्लंघन के लिए अन्य धाराओं को पंजीकृत किया है। मामले में हम कठोर कार्रवाई करेंगे।" वहीं, प्रयागराज की एक वायरल वीडियो में लोग शादी समारोह में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया, "मामला दर्ज किया गया है और जुर्माना भी लगाया जा रहा है।"

 

#COVID19 pic.twitter.com/Hgk6BnlJjP

 

#COVID19 pic.twitter.com/qGFdy8aJCb

 

pic.twitter.com/YWfiYbhEno

 

pic.twitter.com/NLjin2UJnL

 

PREV

Recommended Stories

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: बिष्णुपुर के सीमावर्ती गांव में गोलीबारी, एक घायल! जानिए वजह
Railway Big Change: अब 10 घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट-यात्रियों को क्या फायदा?