CBI का दावा- शराब कारोबारी ने मनीष सिसोदिया के करीबी को दिया 1 करोड़ रुपए, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी पर केस दर्ज

Published : Aug 19, 2022, 07:03 PM ISTUpdated : Aug 19, 2022, 07:05 PM IST
CBI का दावा- शराब कारोबारी ने मनीष सिसोदिया के करीबी को दिया 1 करोड़ रुपए, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी पर केस दर्ज

सार

CBI ने दावा किया है कि शराब कारोबारी ने मनीष सिसोदिया के करीबी को एक करोड़ रुपए दिए। सीबीआई ने दिल्ली में सिसोदिया के आधिकारिक आवास और सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 20 अन्य स्थानों पर छापे मारे। 

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने दावा किया है कि एक शराब कारोबारी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी को एक करोड़ रुपए दिए। सीबीआई ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी पर केस दर्ज किया है। सीबीआई ने कहा है कि शराब कारोबारी ने सिसोदिया के सहयोगी द्वारा संचालित कंपनी को पैसे दिए। 

जांच एजेंसी ने एक्साइज पॉलिसी 2021-22 बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार पर दर्ज अपनी प्राथमिकी में यह दावा किया है। एजेंसी ने आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत 17 अगस्त को दर्ज अपनी प्राथमिकी में 15 लोगों का नाम लिया है। सीबीआई ने शुक्रवार को मध्य दिल्ली में सिसोदिया के आधिकारिक आवास और सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 20 अन्य स्थानों पर छापे मारे। 

सिसोदिया के पास है आबकारी विभाग 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास आबकारी विभाग है। सीबीआई ने एफआईआर में सिसोदिया के अलावा तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण, तत्कालीन उप आबकारी आयुक्त आनंद कुमार तिवारी, सहायक आबकारी आयुक्त पंकज भटनागर, नौ व्यवसायी और दो कंपनियों को आरोपी के रूप में नामजद किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से भेजे गए उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय से एक संदर्भ पर FIR दर्ज की गई थी।
 
लाइसेंसधारियों को मिला अनुचित लाभ 
एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया और अन्य आरोपी लोक सेवकों ने निविदा के बाद लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देने के इरादे से सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना एक्साइज पॉलिसी 2021-22 से संबंधित सिफारिश की और निर्णय लिया। मनोरंजन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, पर्नोड रिकार्ड के पूर्व कर्मचारी मनोज राय, ब्रिंडको स्पिरिट्स के मालिक अमनदीप ढाल और इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू सक्रिय रूप से पिछले साल नवंबर में लाई गई एक्साइज पॉलिसी बनाने और लागू करने से जुड़ी अनियमितताओं में शामिल थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के यहां CBI रेड, भाजपा का आरोप-केजरी-शराब माफिया में डील

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं। ये लोग आरोपी लोक सेवकों के लिए शराब लाइसेंसधारियों से मिले पैसे मैनेज करने और उसे डायवर्ट करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि दिनेश अरोड़ा द्वारा मैनेज की जाने वाली कंपनी राधा इंडस्ट्रीज को इंडोस्पिरिट्स के समीर महेंद्रू से 1 करोड़ रुपए मिले।

यह भी पढ़ें- सेना में शामिल होना चाहते थे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पिता की मौत के चलते पूरा नहीं हुआ सपना

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!