पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, ट्रेन और मेट्रो चलाने पर रोक

Published : Jun 24, 2020, 09:53 PM IST
पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, ट्रेन और मेट्रो चलाने पर रोक

सार

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान राज्य में ट्रेन और मेट्रो नहीं चलेंगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल उन पांच राज्यों में शामिल है जहां कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव है। यहां कोरोना के 14,728 केस पाए गए हैं। 580 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना के 4 लाख 57 हजार केस आ चुके हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 56% हो गया है।

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान राज्य में ट्रेन और मेट्रो नहीं चलेंगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल उन पांच राज्यों में शामिल है जहां कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव है। यहां कोरोना के 14,728 केस पाए गए हैं। 580 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना के 4 लाख 57 हजार केस आ चुके हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 56% हो गया है। 

कोरोना की दवा पर रामदेव की बढ़ी मुसीबत
बाबा रामदेव ने कोरोना की दवा खोजने का दावा किया, लेकिन आयुष मंत्रालय ने दवा के विज्ञापन पर रोक लगा दी है। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने बताया, मंत्रालय से अनुमति के बिना अपनी दवाई की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। पूरे मामले को टॉस्क फोर्स को भेजा है। उन्होंने कहा कि पतंजलि ने कोई भी अनुमति नहीं ली। बाबा रामदेव से जो जवाब मांगे गए थे, उन्होंने उसका जवाब भेजा है। आयुष मंत्री श्रीपद नाईक ने कहा, पतंजलि के जवाब और मामले की टास्क फोर्स समीक्षा करेगी कि उन्होंने क्या फार्मूला अपनाया है। इसके बाद ही अनुमति दी जाएगी।

"इजाजत न लेना हमारी आपत्ति है"
आयुष मंत्री ने कहा, इजाजत नहीं लेना ही हमारी आपत्ति है। अगर कोई दवा मार्केट में लाता है तो खुशी की बात है, लेकिन पहले इजाजत लेनी चाहिए थी। आयुष मंत्रालय भी बना रहा कोरोना की दवाआयुष मंत्रालय भी कोरोना पर दवा बनाने पर काम कर रहा है। जुलाई महीने तक आयुष मंत्रालय भी कोरोना वायरस की दवा मार्केट में लेकर आ सकता है।

गुजरात में सबसे ज्यादा मृत्यु दर 
देश में गुजरात वह राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा मृत्यु दर है। गुजरात में मौत दर सबसे ज्यादा 6.02% है। महाराष्ट्र में कोरोना की मृ्त्यु दर 4.70% है। वहीं तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है जहां मृत्यु दर 4.28% है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Vande Bharat Express: चिनाब ब्रिज पर 100 की स्पीड से दौड़ी वंदे भारत, देखें रेलवे का ये शानदार वीडियो
Guwahati Nightclub: महिला के कपड़े उतारकर मारपीट? वायरल खौफनाक VIDEO से हड़कंप