नागपुर में फिर से बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब 31 मार्च तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, शाम 4 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

Published : Mar 20, 2021, 06:13 PM ISTUpdated : Mar 20, 2021, 06:28 PM IST
नागपुर में फिर से बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब 31 मार्च तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, शाम 4 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

सार

नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक पहले से ही पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। नागपुर में लॉकडाउन एक्सटेंशन के आदेश के अनुसार, सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि मेन बाजार केवल शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।

मुंबई. नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक पहले से ही पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। नागपुर में लॉकडाउन एक्सटेंशन के आदेश के अनुसार, सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि मेन बाजार केवल शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।

शाम 7 बजे तक रेस्तरां खुले रहेंगे
नागपुर के गॉर्डियन मिनिस्टर नितिन राऊत डॉक्टर नितिन राउत ने कहा, कोविड -19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रहेगा। सब्जियां और अन्य आवश्यक दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि नागपुर में लॉकडाउन के दौरान शाम 7 बजे तक रेस्तरां खुले रहेंगे, जबकि रात 11 बजे तक ऑनलाइन सामान वितरण की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा, "स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। कोविद -19 दिशानिर्देशों के साथ निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।"

शुक्रवार को नागपुर में 3,235 नए कोविड -19 मामले और 35 मौतें दर्ज की गईं, जिससे जिले में कुल मामले 1,85,787 हो गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

West Bengal Election 2026: 'सिंघम' IPS विवाद के बाद ADM हटे, BDO ट्रांसफर-बड़े उलटफेर से बवाल
Top 10 Morning News: देश-दुनिया में बड़ा भूचाल लाने वाली सुबह की 10 बड़ी खबरों के ताजा अपडेट