दिग्गजों के सामने कौन: गांधीनगर में अमित शाह को किससे मिल रही चुनौती, कैसा है इस सीट का इतिहास

Published : Apr 22, 2024, 12:58 PM IST
Amit Shah

सार

गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से चुनावी मैदान में हैं। 1989 से लगातार यहां भाजपा को जीत मिल रही है। इस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने गए थे।

गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2024 में गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी सोनल पटेल उन्हें चुनौती दे रहीं हैं। इस सीट पर तीसरे चरण में चुनाव हो रहे हैं। यहां 7 मई को मतदान होगा।

गांधीनगर सीट भाजपा का गढ़ है। 1989 से लगातार यहां भाजपा को जीत मिल रही है। इस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने गए थे। लालकृष्ण आडवाणी यहां से 6 बार सांसद चुने गए थे। 2019 के आम चुनाव में अमित शाह को गांधीनगर सीट से 557014 वोटों के अंतर से जीत मिली थी।

कौन हैं सोनल पटेल?

सोनल पटेल महाराष्ट्र की कांग्रेस सह-प्रभारी हैं। वह गुजरात महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष हैं। पेशे से वास्तुकार सोनल गुजरात कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष रहीं हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस में हैं। उनके पिता रमनभाई पटेल कांग्रेस नेता थे। वह अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे।

2019 के आम चुनाव में अमित शाह को मिली थी बड़ी जीत

गांधीनगर में 2019 के आम चुनाव में अमित शाह को बड़ी जीत मिली थी। उन्हें कुल 894624 (70%) वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डॉ. सी. जे. चावड़ा थे। उन्हें 337610 (26 %) वोट मिले थे।

2014 के लोकसभा चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी को मिली थी जीत

2014 के आम चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर सीट से मैदान में थे। उन्हें कुल 1137014 में से 773539 (68 %) वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल थे। उन्हें 290418 (25.5 %) वोट मिले थे।

1977-2009 तक गांधीनगर में किसे मिली जीत

लाल कृष्ण आडवाणी (भाजपा): 2009

लाल कृष्ण आडवाणी (भाजपा): 2004

लाल कृष्ण आडवाणी (भाजपा): 1999

लाल कृष्ण आडवाणी (भाजपा): 1998

विजयभाई पटेल (भाजपा): 1996 उपचुनाव

अटल बिहारी वाजपेयी (भाजपा): 1996

लाल कृष्ण आडवाणी (भाजपा): 1991

शंकर सिंह वाघेला (भाजपा): 1989

जीआई पटेल (कांग्रेस): 1984

अमृत मोहनल पटेल (कांग्रेस): 1980

पुरूषोत्तम गणेश मावलंकर (बीएलडी): 1977

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान