लोकसभा चुनाव 2019: नरेंद्र मोदी-अमित शाह समेत इन 26 नेताओं ने पाई बड़ी जीत, भाजपा से बाहर के सिर्फ 3

लोकसभा चुनाव 2019 में 26 प्रत्याशियों को 40 फीसदी से अधिक वोटों के अंतर से जीत मिली थी। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नाम हैं।

Vivek Kumar | Published : Mar 2, 2024 11:32 AM IST / Updated: Mar 04 2024, 05:14 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान कुछ दिनों में होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में लगी हैं। हर किसी की कोशिश है कि 2019 में हुए आम चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया जाए। ऐसे में आइए उन नेताओं के नाम जानते हैं जिन्हें पिछले चुनाव में 40 फीसदी से अधिक वोटों के अंतर से जीत मिली थी। 26 नेताओं की इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नाम भी हैं। भाजपा के बाहर के सिर्फ तीन लोग इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में इन नेताओं को मिली 40 फीसदी से अधिक मार्जिन से जीत

1- गुजरात के नवसारी सीट से भाजपा उम्मीदवार सीआर पाटिल को 689668 वोट (52.73 %) के अंतर से जीत मिली थी।

2- गुजरात के सूरत सीट से भाजपा के दर्शन विक्रम जरदोश को 548230 वोट (51.31 %) के अंतर से जीत मिली थी।

3- हरियाणा के करनाल से भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया को 656142 वोट (50.44 %) के अंतर से जीत मिली थी।

4- अरुणाचल प्रदेश के अरुणाचल पश्चिम सीट से भाजपा के किरेन रिजिजू को 174843 वोट (48.8%) के अंतर से जीत मिली थी।

5- तमिलनाडु के चेन्नई दक्षिण सीट से DMK उम्मीदवार डॉ. कलानिधि वीरस्वामी 461518 वोटों (48.3 %) के अंतर से विजयी हुए थे।

6- गुजरात के वडोदरा से भाजपा प्रत्याशी रंजनबेन भट्ट को 589177 वोट (48.2 %) के अंतर से जीत मिली थी।

7- हरियाणा के फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल ने 638239 वोट (48.09%) के अंतर से जीत पाई थी।

8- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा के राजकुमार चाहर ने 495065 वोट (47.73 %) के अंतर से जीत दर्ज की थी।

9- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूर ने 477623 वोट (47.43%) के अंतर से जीत पाई थी।

10- बिहार के मधुबनी सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार यादव ने 454940 वोट (47.21 %) के अंतर से जीत पाई थी।

11-महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी ने 465247 वोट (47.01%) के अंतर से जीत दर्ज की थी।

12- राजस्थान के भीलवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार सुभाष चंद्र बहेरिया को 612000 वोट (46.7%) के अंतर से जीत मिली थी।

13- तमिलनाडु के डिंडीगुल सीट से डीएमके उम्मीदवार वेलुसामी पी. ने 538972 वोट (46.46%) के अंतर से जीत दर्ज की थी।

14- उत्तर प्रदेश के वाराणसी सीट से भाजपा उम्मीदवार और पीएम नरेंद्र मोदी ने 479505 वोट (45.22 %) के अंतर से जीत दर्ज की थी।

15- राजस्थान के राजसमंद सीट से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी को 551916 वोट (44.51 %) के अंतर से जीत मिली थी।

16- झारखंड के हजारीबाग सीट से भाजपा के जयंत सिन्हा को 479548 वोट (44.36 %) के अंतर से जीत मिली थी।

17- तमिलनाडु के तिरुचिराप्पल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार थिरुनावुक्करासर. एसयू 459286 वोट (43.82 %) के अंतर से विजयी हुए थे।

18- मध्य प्रदेश के होशंगाबाद सीट से भाजपा के उदय प्रताप सिंह 553682 वोट (43.74%) के अंतर से जीते थे।

19- केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर सीट से 557014 वोट (43.38%) के अंतर से जीत दर्ज की थी।

20- हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से भाजपा के राम स्वरूप शर्मा ने 405459 वोट (43.07%) के अंतर से जीत दर्ज की थी।

21- कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़ सीट से भाजपा के अनंतकुमार हेगड़े ने 479649 वोट (41.58%) के अंतर से जीत पाई थी।

22- झारखंड के चतरा सीट से भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने 377871 वोट (40.81%) के अंतर से जीत पाई थी।

23- उत्तराखंड के गढ़वाल सीट से भाजपा के तीरथ सिंह रावत ने 302669 वोट (40.75%) के अंतर से जीत पाई थी।

24- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार अनुराग सिंह ठाकुर को 399572 वोट (40.41%) के अंतर से जीत मिली थी।

25- मध्य प्रदेश के विदिशा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव को 503084 वोट (40.24%) के अंतर से जीत मिली थी।

26- पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के परवेश साहिब सिंह वर्मा ने 578486 वोट (40.13%) के अंतर से जीत पाई थी।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!