
लोकसभा चुनाव 2024। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज रविवार (31 मार्च) को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 हेतु 9वीं सूची में राजस्थान की भीलवाड़ा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाई है। बीजेपी ने कल ही शनिवार (30 मार्च) को अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की थी, जिसमें बीजेपी ने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पत्ता काट दिया। बॉलीवुड के स्टार की जगह पर दिनेश सिंह को टिकट दिया गया।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पहले बीजेपी पार्टी अब तक 412 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। बता दें कि लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच चुनाव होने वाला है, जो कुल 7 चरणों में पूरा किया जाएगा और मतगणना चार जून को होगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.