Published : Apr 03, 2024, 08:18 PM ISTUpdated : Apr 04, 2024, 10:17 AM IST
नई दिल्ली। केरल के वायनाड सीट से दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उन्होंने शपथ पत्र देकर अपने बारे में जानकारी दी है।
राहुल गांधी ने बताया है कि उन्हें वित्त वर्ष 2022-23 में 1 करोड़ 2 लाख 78 हजार 680 रुपए की आमदनी हुई। पिछले पांच साल में राहुल गांधी की कमाई घटी है। 2018-19 में उन्हें 1.20 करोड़, 2019-20 में 1.21 करोड़, 2020-21 में 1.29 करोड़ और 2021-22 में 1.31 करोड़ रुपए आमदनी हुई थी।
26
राहुल गांधी ने बताया है कि उन्हें मोदी समाज की मानहानी मामले में दो साल जेल की सजा मिली है। राहुल ने इस सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। राहुल गांधी के खिलाफ 18 आपराधिक मामले लंबित हैं।
36
शपथ पत्र में राहुल गांधी ने बताया है कि उनके पास 55 हजार रुपए नगद हैं। उनके पास 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपए की चल संपत्ति है।
46
राहुल गांधी के बैंक खातों में 26 लाख 25 हजार 157 रुपए हैं। उनके पास 4 लाख 20 हजार 850 रुपए का सोना और अन्य गहने हैं। उनके पास कोई कार नहीं है।
56
राहुल गांधी के पास 2.10 करोड़ रुपए की खेती की जमीन है। उनके पास 9.04 करोड़ के दो ऑफिस हैं। राहुल के नाम कोई घर नहीं है। उनकी कुल अचल संपत्ति 11 करोड़ 15 लाख 2 हजार 598 रुपए है। राहुल पर 49.79 लाख रुपए की देनदारी है।
66
पढ़ाई की बात करें तो राहुल गांधी ने 1995 में यूके के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से M.Phil की डिग्री ली थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.