
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली के चुनावी मैदान में भी उतरे हैं। रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थीं। वह राज्यसभा चली गईं हैं। राहुल गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान आम लोगों से मिल रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक नाई से मुलाकात की और उससे अपनी दाढ़ी बनवाई। उस नाई से बाद में पूछा गया कि क्या कांग्रेस को वोट देंगे तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के दो हिस्से हैं। पहले हिस्से में राहुल गांधी को एक सैलून में कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है। एक नाई उनकी दाढ़ी बना रहा है। राहुल गांधी उससे बात करते हैं। सैलून में लगी तस्वीरों के बारे में पूछते हैं। कहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के समय मेरी दाढ़ी बहुत लंबी हो गई थी। राहुल गांधी जाने से पहले उस नाई और सैलून में काम कर रहे अन्य लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हैं।
यह भी पढ़ें-'राहुल बाबा-ममता दीदी आपको डरना है तो डरिए, PoK भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे': अमित शाह
वीडियो के दूसरे हिस्से में एक व्यक्ति उस नाई से बात करते दिख रहे हैं, जिसने राहुल गांधी की दाढ़ी बनाई थी। वह कहते हैं यहां से राहुल गांधी सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। क्या माहौल है? नाई कहते हैं सरजी..हम तो कांग्रेसी हैं। बचपन से ही हैं। सपोर्ट भी करते हैं। वोट दे रहे हैं कांग्रेस को? इस सवाल पर नाई कहते हैं वोट वाली बात अभी वो..., वोट वाली बात नहीं करिए।
यह भी पढ़ें- मुसलमानों पर बजट का 15% हिस्सा खर्च करना चाहती है कांग्रेस, कर रही धर्म के आधार पर बंटवारा: नरेंद्र मोदी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.