महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 30,355 केस मिले, नांदेड में 11 दिन का लॉकडाउन, लोकसभा स्पीकर भी संक्रमित

Published : Mar 21, 2021, 02:52 PM ISTUpdated : Mar 21, 2021, 09:48 PM IST
महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 30,355 केस मिले, नांदेड में 11 दिन का लॉकडाउन, लोकसभा स्पीकर भी संक्रमित

सार

एम्स की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 मार्च को कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें निगरानी में रखने के लिए 20 मार्च को AIIMS कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया। अब वे बेहतर हैं। 

नई दिल्ली. भारत में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी कोरोना से संक्रमित हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 30355 केस मिले हैं। ये अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। 

एम्स की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 मार्च को कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें निगरानी में रखने के लिए 20 मार्च को AIIMS कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया। अब वे बेहतर हैं। 

भारत में कोरोना के 43,846 नए केस सामने आए
भारत में शनिवार को  43,846 नए कोरोना केस सामने आए। वहीं, 22,956 लोग ठीक हो गए। जबकि 24 घंटे में 197 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। भारत में अब तक 1.15 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1.11 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3.09 लाख एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 1.55 लाख लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। देश में 4.46 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 

नांदेड में 11 दिन का लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में नागपुर के बाद अब नांदेड में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यहां बुधवार यानी 24 मार्च से 11 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में सिर्फ जरूरी सेवाएं ही शुरू रहेंगी।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली