दुनिया में कहीं भी छिपे हो बच नहीं सकते प्रज्वल रेवन्ना, SIT ने जारी किया लुकआउट नोटिस

Published : May 02, 2024, 12:50 PM ISTUpdated : May 02, 2024, 01:27 PM IST
Prajwal Revanna

सार

महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले के सामने आने के बाद से देश छोड़कर भागे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कर्नाटक एसआईटी ने लुकआउट नोटिस पूरी दुनिया में जारी किया है।

बेंगलुरु। JD(S) के नेता रहे प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले के सामने आने के बाद से फरार हैं। उनके देश से बाहर जाकर छिपने की खबर है। आरोप है कि प्रज्वल रेवन्ना ने सैकड़ों महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। उनके महिलाओं के साथ के हजारों अश्लील वीडियो सामने आए हैं।

इस मामले की जांच कर्नाटक पुलिस की SIT (विशेष जांच टीम) कर रही है। SIT ने गुरुवार को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पूरी दुनिया में जारी किया गया है। इसका मकसद है कि रेवन्ना दुनिया में कहीं भी छिपे हो बच नहीं सकें। यह नोटिस दुनिया भर के सभी इमिग्रेशन प्वाइंट पर जारी किया गया है।

26 अप्रैल को जर्मनी भाग गए थे रेवन्ना

बता दें कि रेवन्ना 26 अप्रैल को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट भाग गए थे। उसके बड़ी संख्या में वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इन वीडियो और फोटो में उन्हें कई महिलाओं का यौन शोषण करते दिखाया गया था। प्रज्वल पूर्व प्रधान मंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। वह जद (एस) के टिकट पर हासन से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रज्वल रेवन्ना ने पेश होने के लिए मांगा है 7 दिन का समय

प्रज्वल रेवन्ना ने अपने मामले की जांच कर रहे एसआईटी के सामने पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा है। प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता डीडी रेवन्ना को पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। प्रज्वल रेवन्ना ने एसआईटी को बताया है कि वह बेंगलुरु से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के मंत्री बोले- 'भगवान कृष्ण का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे प्रज्वल रेवन्ना', शुरू हो गया बड़ा विवाद

प्रज्वल रेवन्ना के मामले पर अमित शाह ने कहा था कि भाजपा ऐसे लोगों के साथ नहीं रह सकती जो महिलाओं पर अत्याचार करें। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग
भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब