धोनी की अवमानना याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट ने आईपीएस संपत कुमार को सुनाई 15 दिन की जेल सजा

Published : Dec 15, 2023, 04:53 PM IST
ms dhoni fan

सार

महेंद्र सिंह धोनी ने अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि संपत कुमार ने सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट दोनों के खिलाफ अपमानजनक कमेंट किए।

Madras HC sentenced jail to IPS Sampath Kumar: मद्रास हाईकोर्ट ने आईपीएस संपत कुमार को 15 दिनों की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। जस्टिस एसएस सुंदर और जस्टिस सुंदर मोहन की बेंच ने यह फैसला दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। हालांकि, कोर्ट ने सजा को 30 दिनों तक निलंबित रखते हुए अपील दायर करने का मौका दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि संपत कुमार ने सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट दोनों के खिलाफ अपमानजनक कमेंट किए। धोनी ने तर्क दिया कि इस तरह की टिप्पणियों से न्यायिक प्रणाली में जनता का विश्वास कम होने की संभावना है, जो आपराधिक अवमानना है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान